टीम इंडिया को चीयर करने केपटाउन पहुंची 'रोज़ी भाभी' अनुष्का ,विराट दिखे इनका बैग थामे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टीम इंडिया को चीयर करने केपटाउन पहुंची ‘रोज़ी भाभी’ अनुष्का ,विराट दिखे इनका बैग थामे

NULL

पिछले करीब 20 दिनों से शादी और रिसेप्शन के बिजी शेड्यूल के बाद नवविवाहित विराट कोहली और अनुष्का शर्मा केपटाउन पहुंचे। आपको बता दें टीम इंडिया ने अनुष्का शर्मा को नया नाम दिया है जो है रोजी भाभी। शादी की छुट्टियों के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर अपनी पहली सीरीज खेलने वाले है।

Anushka & Virat अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट और टीम इंडिया को चीयर करने के लिए साथ है। अनुष्का उसी होटल में रुकेंगी जहाँ टीम इंडिया रुकने वाली है। आपको बता दें टीम इंडिया केपटाउन के कलिनन होटल में रुकी है।

Anushka & Virat बीती रात जब टीम इंडिया केपटाउन के होटल पहुंची तो बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया जिसमे टीम इंडिया के सदस्य होटल में एंट्री करते नजर आ रहे थे। इसी वीडियो में विराट के साथ अनुष्का भी नजर आयी और सबकी नजरें इसी कपल पर टिक गयी।

Anushka & Virat टीम इंडिया के इस दौरे पर 5 जनवरी से साउथ अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट, 6 ODI और 3 T20 मैचों की सीरीज होनी है। तीन हफ़्तों की छुट्टी के बाद वापस लौटे विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की इन छुट्टियों का उनकी तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Anushka & Virat उन्होंने साथ ही कहा की क्रिकेट और उनकी शादी की तुलना करने जैसे सवाल बेहद मजाकिया लगते है और वो समय उनके लिए बेहद ख़ास समय था। अब वो क्रिकेट को एन्जॉय करना चाहते है।

Anushka & Virat कप्तान कोहली से पूछा गया कि शादी के समारोहों के बाद क्रिकेट में वापसी करना कितना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, किसी भी तरह से मुश्किल नहीं, मैं कुछ अन्य काम (शादी) के कारण बाहर था जो कि अधिक महत्वपूर्ण था। वह ऐसा समय था जो हम दोनों के लिये हमेशा खास रहेगा।

https://www.instagram.com/p/BdRfSKWBYTW/?taken-by=teamviratian

अनुष्का को ये नया नाम युवराज सिंह ने दिया है जब वो मुंबई रिसेप्शन में शामिल हुए थे। अब टीम इंडिया की ये रोज़ी भाभी पूरे जोश के साथ उन्हें चीयर करने के लिए साथ है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।