बी-टाउन से एक बड़ी गुड़ न्यूज़ सामने आई है। पॉपुलर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। उन्होंने 22 साल की उम्र में अपने लाइफ पार्टनर को चुन लिया और खुशी-खुशी अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सगाई कर ली है। इस खुशी के मौके पर अनुराग कश्यप की फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां इस कपल को अपना आशीर्वाद देने पहुंची थी। ऐसे में इस इवेंट की कई फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें, आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका अंदाज़ बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और स्टार किड्स के मुकाबले इतना बोल्ड है कि वो आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ अक्सर अपने अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती नज़र आती हैं। इनका रोमांस देख सबको ऐसा लगता था कि ये कपल जल्द ही शादी कर लेगा। वहीं अब इनकी सगाई की फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं।
आलिया ने अपनी लाइफ के इस स्पेशल डे पर ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना। इस लहंगे पर मल्टी कलर की खूबसूरत कढ़ाई दिखी। तो वहीं शेन भी आलिया के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। उन्होंने मैचिंग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। बाकी इस इवेंट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर तक सभी स्टारकिड्स नज़र आएं। आपको बता दें, सुहाना खान ने इस दौरान ब्लू साड़ी पहनकर पूरी महफिल ही लूट ली। जब वो यहां सज-धजकर पहुंची तो किसी की भी नज़रें उनसे नहीं हटी। वहीं अपनी बेटी की सगाई की खुशी में अनुराग कश्यप भी झूमते दिखे। मीडिया के सामने उन्होंने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए।
इसके अलावा आलिया और शेन की सगाई में इम्तियाज अली भी ट्रेडिशनल अंदाज़ में नजर आए। इम्तियाज ने ब्लू कलर के कुर्ते पयजामे में कई पोज़ दिए। खुशी कपूर भी अपनी खास दोस्त की सगाई में पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नज़र आईं, उनको साड़ी में देख सभी लोग उनकी तारीफे करते नज़र आए। वाकई खुशी काफी प्यारी लग रही थी। एक्ट्रेस पलक तिवारी भी डीपनेक ब्लाउज के साथ साड़ी पहनकर सगाई में पहुंची थीं। पलक की एंट्री पर साडी लाइम लाइट उन्ही पर चली गई। लोगों को पलक का लुक बेहद पसंद आ रहा है।
इस मौके पर इब्राहिम अली खान भी बेहद हैंडसम दिख रहे थे। वहीं, सगाई अटेंड करने वालों की लिस्ट में अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ यानी एक्ट्रेस कल्कि केकलां का नाम भी शामिल है। आपको बता दें, अनुराग कश्यप की बेटी की सगाई में कल्कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं और इन दोनों की बेटी भी यहां नज़र आई। अब कल्कि के एक्स हस्बैंड की बेटी की सगाई पर करंट बॉयफ्रेंड के साथ आने पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।