दर्शकों के दिल में एक प्रेम कहानी के जरिए उतरा जा सकता है: अनुराग कश्यप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दर्शकों के दिल में एक प्रेम कहानी के जरिए उतरा जा सकता है: अनुराग कश्यप

NULL

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा है कि भारतीय सिनेमा के दर्शकों के दिल में एक प्रेम कहानी के जरिए उतरा जा सकता है। कश्यप की अपनी जानी-पहचानी शैली में उनकी पहली प्रेम कहानी एवं आगामी फिल्म मुक्काबाज जाति, राजनीति और धर्म के वर्चस्व वाले एक समाज में रोमांस की कहानी बयां करती है। कश्यप ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, मुझे पता चल गया है कि भारत में आपको जो कुछ भी कहना है, इसे एक प्रेम कहानी के जरिए कहें। यही चीज लोग समझते हैं। यह मेरी पहली प्रेम कहानी है। यह फिल्म विनीत कुमार सिंह और जोया हुसैन अभिनीत है। फिल्म का सेट बरेली का है। विनीत ने एक क्षत्रिय मुक्केबाज की भूमिका निभाई है जो एक मूक मधिर ब्राहमण कन्या से प्यार कर बैठते हैं। इसके चलते फिल्म में अदाकारा के करीबी रिश्तेदार (जिम्मी शेरगिल) नाराज हो जाते हैं और राज्य बॉक्सिंग फेडरेशन प्रमुख के तौर पर वह अभिनेता का करियर तबाह करने के लिए अपने पद का इस्तेमाल करते हैं।

कश्यप ने मुक्काबाज फिल्म को अपनी पहली प्रेम प्रधान फिल्म बताया है जिसमें उथर प्रदेश में ताकत को दिखाने के लिए खेल पर आधारित कहानी का सहारा लिया गया है। उत्तर प्रदेश से आने वाले कश्यप ने देव डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर और अगली जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। कश्यप ने कहा कि वह इस बात को बखूबी समझते हैं कि किस तरह से जाति रोजर्मा के जीवन में प्रभाव रखता है। उन्होंने कहा, उथर प्रदेश में लोग आपकी जाति जानने के लिए आपका नाम पूछते हैं और अगला सवाल यह होता है कि आपका गोत्र क्या है? उनके मुताबिक जाति भी धर्म की तरह काम करती है। इस फिल्म में रवि किशन भी हैं। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।