Satish Kaushik की बेटी के साथ Anupam Kher ने किया डांस, Vanshika को फिर आई पापा की याद! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Satish Kaushik की बेटी के साथ Anupam Kher ने किया डांस, Vanshika को फिर आई पापा की याद!

अब वंशिका सोशल मीडिया पर वापिस आ चुकी हैं। वो लगातार अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव नज़र आ रही

बॉलीवुड और टीवी एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद उनके फैंस और चाहने वाले एक्टर की बेटी को लेकर बेहद चिंतित थे। सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक अभी बहुत छोटी है और इस उम्र में सिर से पिता का साया उठ जाना काफी दर्दनाक है। हालांकि, अब वंशिका इस कमी के साथ जीना सीख रही है। लेकिन पहले तो वंशिका ने सोशल मीडिया से दुरी ही बना ली थी, जिसके चलते सभी लोग टेंशन में आ गए थे। 
1682149230 244411181 130264139348271 7391621321843932315 n
आपको बता दें, मगर अब वंशिका सोशल मीडिया पर वापिस आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वो लगातार अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर एक्टिव नज़र आ रही हैं। ऐसे में अब वंशिका कौशिक की एक रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस रील को देखकर कोई भी खुद को इसपर रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहा। दरअसल, इस रील में वंशिका के पिता की कमी को पूरा करने के लिए बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर उनके साथ नज़र आ रहे हैं। 
1682149767 screenshot 10
दरअसल, खबरों की मानें तो अब अनुपम खेर वंशिका का अपनी बेटी की तरह पालन-पोषण कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार की शाम को वंशिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पापा के बेस्टफ्रेंड और अपने अंकल अनुपम खेर के साथ अपना पहला रील वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों एक गाने पर डांस कर रहे हैं। साथ में ये दोनों बेहद प्यार लग रहे हैं। 

इस रील को शेयर करते हुए वंशिका ने कुछ ऐसा लिखा जिसने सबका ध्यान खिंच लिया। वंशिका ने वीडियो को कैप्शन दिया, “मेरा पहला रील वीडियो विद वन एंड ओनली अनुपम अंकल.. उन्हें थोड़ा अभ्यास करने की जरूरत है। उनके मुकाबले पापा ज्यादा अच्छे डांसर थे लेकिन अनुपम अंकल ट्राई करने के लिए थैंक्यू। लव यू।”

1682149597 screenshot 8
अब इस खूबसूरत रील पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सिंगर गुरु रंधावा तक ने कमेंट किया है। हर कोई यहां वंशिका की क्यूटनेस पर दिल हर बैठा है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।