Anshula Kapoor Outfits: इस वेडिंग सीजन अर्जुन कपूर की बहन अंशुला से लें फैशन इंस्पिरेशन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Anshula Kapoor Outfits: इस वेडिंग सीजन अर्जुन कपूर की बहन अंशुला से लें फैशन इंस्पिरेशन

anshulakapoor17258917123453352435593569089190479093 1

वेडिंग का सीजन चल रहा है। हर युवती इसमें सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। लेकिन कई बार गलत आउटफिट को चुनना आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। फिर आप चाहे कितना भी महंगा और डिजाइनर आउटफिट क्यों न पहन लें, उसमें आप अच्छी नहीं लगती।

arjunkapoor172095454834119365041932337331325895986

ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी पर्सनालिटी के अनुसार आउटफिट चुनें। अगर आपकी पर्सनालिटी भी अंशुला कपूर की तरह मिड-साइज है, तो फिर आपको अपनी ड्रेसेज बहुत ही सोच समझकर चुननी चाहिए।

anshulakapoor17306227153493038970977686043190479093

अगर आपकी पर्सनालिटी भी अंशुला कपूर की तरह है तो आपको कभी भी बहुत हैवी केन-केन वाला लहंगा वियर नहीं करना चाहिए। अपने लहंगे का घेर हमेशा कम रखें।

anshulakapoor17306227153493038970952601962190479093

आपके आउटफिट का कपड़ा फ्लो​इंग और सॉफ्ट होना चाहिए। इससे आपको स्लिम लुक मिलेगा। अंशुला की तरह कई कलियों वाला लहंगा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

anshulakapoor17300218873487998856593577647190479093

बहुत ज्यादा बड़े प्रिंट और लाइट रंग आपको हैवी दिखा सकते हैं। इसलिए हमेशा छोटे प्रिंट या ज्योमेट्रिक प्रिंट चुनें। इससे आप लंबी और स्लिम नजर आएंगी।

anshulakapoor17293211953482121026538227048190479093

ओपन पल्ला हमेशा से ही ट्रेंड में हैं, लेकिन इससे आप हैवी नजर आ सकती हैं। इस पल्ले को संभालना भी मुश्किल होता है। इसलिए आप प्लेट्स वाला पल्ला बनाएं। साथ ही साड़ी भी सॉफ्ट फैब्रिक की लें।

arjunkapoor172095454834119365041932337331325895986

डार्क कलर्स मिड साइज बॉडी के लिए बेस्ट हैं। इससे आप काफी ​पतली और लंबी नजर आएंगी। इसलिए अगर आप वेडिंग या फंक्शन के लिए आउटफिट चुन रही हैं तो डार्क कलर्स पसंद करें।

anshulakapoor 1725891712 3453352435585230082 190479093 1

भारतीय शादियों में कई फंक्शन होते हैं। ऐसे में आप कुर्ता पायजामा का विकल्प भी चुन सकती हैं। इससे आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और स्टाइलिश भी लगती हैं।

anshulakapoor17193102473398143110364316129190479093

प्लाजो पैंट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं तो कैप का ऑप्शन चुनें। इससे आपका बॉडी फैट काफी हद तक छिप जाता है। साथ ही आपको लुक भी स्टाइलिश मिलता है।

anshulakapoor17208909663411403139208999574190479093

शादी फंक्शन में रंगों का अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में मल्टी कलर आउटफिट भी काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन ध्यान रखें इसमें भी आप डार्क कॉम्बिनेशन ही चुनें और प्रिंट छोटे पसंद करें।

anshulakapoor17208909663411403139208989179190479093

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।