Priyanka Chahar Choudhary के इन कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए Ankit Gupta, एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Priyanka Chahar Choudhary के इन कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए Ankit Gupta, एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी शो से बाहर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी शो से बाहर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही प्रियंका बिग बॉस का खिताब नहीं जीत पाई थी, लेकिन प्रियंका ने अपने गेम से हर किसी को दीवाना बना दिया था। वही प्रियंका बिग बॉस के घर में अपने सबसे खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ भी काफी अच्छी दोस्ती निभाती हुई नजर आई हैं। ऐसे में अब प्रियंका और अंकित को लेकर एक और बड़ी खबर खबर सामने आ रही हैं। 
1681814897 337961974 604509361594133 3950092812820019008 n
दरअसल प्रियंका और अंकित की एक लेटेस्ट पिक्चर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसमे प्रियंका काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हर नई तस्वीर तहलका मचा देती है। वहीं, एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज को देखकर भी लोग दीवाने हो गए हैं। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका का लुक देखकर अंकित गुप्ता की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
1681814911 333427937 235207895521083 2450269084402231072 n
प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका का लुक ऑल ब्लैक है। एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट के साथ स्मोकी आई मेकअप लिया है, जिसमें वह कातिलाना लग रही हैं। इसी के साथ अपने इन सारे तस्वीरों में प्रियंका काफी इंटेंस पोज देती हुई भी दिखाई दे रही हैं। 

प्रियंका चाहर चौधरी के इस लुक पर अंकित गुप्ता भी दीवाने हो गए हैं। एक्टर ने इन फोटोज पर फ्लर्टी अंदाज में लिखा, ‘उफ्फफ ये नजर।’ 
1681814974 capture
1681814962 339159996 520757606910557 5025937478201534694 n
बता दे की बिग बॉस के घर में प्रियंका कर अंकित की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। भले इन दोनों ने अपने रिश्तें को दोस्ती का नाम दिया था। हालांकि इनके फैंस इन दोनों को से ज्यादा देखना पसंद करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।