Priyanka Chahar संग शादी की प्लॉनिंग पर Ankit Gupta ने किया रिएक्ट, कहा- 'हम दोनों आपको...' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Priyanka Chahar संग शादी की प्लॉनिंग पर Ankit Gupta ने किया रिएक्ट, कहा- ‘हम दोनों आपको…’

एक अवॉर्ड सेरेमनी में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर से शादी का सवाल पूछा गया। आप भी जानिए

टीवी के फेमस स्टार्स प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन दोनों को कलर्स की मशहूर सीरियल उड़ारियां में पहली बार साथ देखा गया था। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शोकों का जीत लिया था। उड़ारियां के अलावा ये दोनों सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का भी हिस्सा रहे थे। जहां दोनों की स्पेशल दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
1686400845 351444615 1568425553680929 7573827644302463855 n
प्रियंका और अंकित की अक्सर डेटिंग की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन दोनों स्टार्स एक-दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। इनकी अंडरस्टेंडिग को देखते हुए फैंस को लगने लगा कि इन्हें शादी कर लेनी चाहिए। अक्सर ही दोनों से इनकी शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है लेकिन अब फाइनली अंकित ने प्रियंका संग शादी पर चुप्पी तोड़ दी है।
1686400795 352417591 798632351567194 3183291766539453714 n
दरअसल, हाल ही में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग एक बार फिर साफ देखने को मिली। जहां अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस ब्लू कलर  की साड़ी पहने नजर आईं। प्रियंका के सेक्सी फिगर पर साड़ी कहर ढा रही थी। वहीं, अंकित भी सूट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे।
1686400835 341300337 935309077596093 8160195558012595188 n
इंटरनेशनल आइकोनिक अवार्ड्स 2023 में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता से उनकी शादी की अफवाहों के बारे में सवालों की झड़ी लग गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अंकित गुप्ता ने कहा, “मैं तो हमेशा यहीं बोलता हूं कि हम दोनो आपको ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या शादी?। वहीं, प्रियंका ने एक बार फिर कहा कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 
1686400893 333427937 235207895521083 2450269084402231072 n
बता दें कि कुछ वक्त पहले ही प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की थी। जिसमें वो अपने हाथ में रिंग दिखा रही थी। उस पोस्ट को देखकर फैंस को लगने लगा था कि प्रियंका और अंकित ने सगाई कर ली है। प्रियंका की उस पोस्ट पर फैंस ने दोनों से उनकी शादी को लेकर ढ़ेरों सवाल पूछे थे। अपनी इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कहा कि फैंस उस फोटो से काफी खुश थे लेकिन शायद उन्होंने कैप्शन नहीं पढ़ा।
1686400997 351264902 1690521111397458 8584062116745615305 n
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकित गुप्ता इन दिनों गौतम विग और नेहा राणा के साथ टेलीविजन शो जुनूनियत में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, वो शिवांगी जोशी स्टारर एक नए म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगे। गाने का नाम बारिश आई है और इसे रितो रीबा ने गाया है। म्यूजिक वीडियो 10 जून को रिलीज होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।