लॉकअप में कैद अंजलि अरोड़ा ने किया प्यार का इज़हार, अब क्या होगा मुनव्वर फारूकी का जवाब? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लॉकअप में कैद अंजलि अरोड़ा ने किया प्यार का इज़हार, अब क्या होगा मुनव्वर फारूकी का जवाब?

मुंजली के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। उनका सपना पूरा होने वाला है। शो के आने

कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो ने ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया। वही सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को लोग पसंद कर रहे है वो है मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की केमिस्ट्री। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इन दोनों ही कैदियों के चाहने वालों ने इस जोड़ी को मुंजली का नाम दिया है। वही अब मुंजली के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। उनका सपना पूरा होने वाला है। 
1649417524 highest paid
अब तक शो में ये दोनों बस यही कहते आये है कि दोनों में बस दोस्ती है। लेकिन अब शो के आने वाले एपिसोड में अंजलि को मुनव्वर से प्यार का इजहार करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने भी मुनव्वर के लिए अपनी फीलिंग्स बयां की थीं।
1649417540 munjali
वही अब देखने को मिलेगा कि अंजलि मुनव्वर से पूछती हैं कि क्या वे शो के बाद उनसे मिलने दिल्ली आएंगे, इसपर मुनव्वर कहते हैं, उन्हें दिल्ली क्यों आना चाहिए। अंजलि फिर उनसे पूछती है “परेशान हो गया ना?” मुनव्वर इसपर जवाब देते हैं “मैं तुझसे पहले से ही परेशान हूं।” अंजलि फिर हंसती हैं और कहती हैं कि उन्हें ये सब लंबे समय तक नहीं झेलना पड़ेगा। फिर अंजलि को “आई लव यू” कहते हुए देखा जायेगा, जिसके बाद मुनव्वर शरमा जायेंगे।
1649417562 lock upp contestant fees
 
ऐसे में अब दोनों को शो में देखना पहले से भी ज़्यादा मज़ेदार होने वाला है। अब तक इनकी दोस्ती ने फैंस का दिल जीता है तो अगर ये दोनों प्यार का इज़हार कर देंगे तो ये तो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला। 

 वहीं दूसरी तरफ सायशा शिंदे मुनव्वर फारूकी को काफी पसंद करती हैं। वह शो में कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। बता दें सायशा की शो में दोबारा एंट्री हुई है। इससे पहले कंगना रनौत के साथ बहसबाजी के बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।