मम्मी अनीता हसनंदानी ने दिखाई बेटे की पहली झलक,तस्वीर शेयर कर लिखा-अब हम तीन हो गए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मम्मी अनीता हसनंदानी ने दिखाई बेटे की पहली झलक,तस्वीर शेयर कर लिखा-अब हम तीन हो गए

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी ने बीते दिनों ही अपने बेटे को जन्म दिया है। अनीता

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी ने बीते दिनों ही अपने बेटे को जन्म दिया है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी कुछ दिन पहले ही एक नन्हें से राजकुमार के पेरेंट्स बने हैं। अनीता के मां बनने के बाद फैंस उनके बच्चे की पहली झलक देखने को बेताब हो रखे हैं। 
1613205607 11
ऐसे में अनीता ने हाल ही में अपने पति और बेटे के साथ एक बेहद क्यूट तरूवीर अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। हालांकि इस फोटो में उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपा दिया है। 
1613205563 10
अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर…
अनीता ने अपने बेटे और पति वाली इस तस्वीर को शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा है,और इस तरह हम तीन हो गए। हमें बेस्ट मिला है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। बता दें अनीता हसनंदानी ने बीती 9 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अनीता और रोहित को बधाईयां मिल रही हैं। वहीं फैंस अनीता और रोहित के बेटे के चेहरे का फेस देखने के लिए कह रहे हैं। 

वहीं अनीता से पहले रोहित भी अपने बेटे की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर चुके थे। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का सिर्फ हाथ दिखाया था। जिसके बाद से रोहित ने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया और सभी बेबी के चेहरा देखने के लिए बेताब थे। वहीं अब अनीता ने भी जो अपने बेबी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उसमें बच्चे का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। 
1613205670 12
वहीं अनीता के मां बनने के बाद से फैंस से लेकर टीवी जगत के सितारे उन्हें विश कर रहे हैं। इस दौरान अनीता की बेस्ट फें्रड और मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर तुंरत अस्पताल पहुंची। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर मौसी बनने की खुशी जाहिर की। 
1613205714 13
39 साल की उम्र में मां बनी अनीता हसनंदानी बीते साल अक्टूबर महीने में अपने बेबी होने की गुड न्यूज को शेयर किया था कि वो मां बनने वाली हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो और रोहित अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।