अनीता हसनंदानी ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट,एक्ट्रेस वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनीता हसनंदानी ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट,एक्ट्रेस वीडियो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अनिता हसनंदानी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अनिता हसनंदानी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। इस समय अनिता 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और अब अभिनेत्री किसी भी वक्त फैंस को गुड न्यूज दे सकती है। ऐसे में अनिता हसनंदनी ने अस्पताल पहुंचने से पहले अपनी प्रेग्नेंसी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के वीडियो को अनिता और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
1610454289 26
बता दें,अपनी शादी के करीब आठ साल बाद अनीता मां बनने जा रही हैं और वह फरवरी 2021 में अपने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल अनिता अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड में बहुत खुश नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप को फ्लांट करते हुए एक ग्लैमरस वीडियो शूट कराया है। इस वीडियो में अदाकारा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ  देखा जा सकता है। 
1610454268 25
बेबी बंप फ्लांट करते हुए कराया वीडियो शूट

बता दें अनीता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडिया में अनीता ने सफेद कलर की हाफ स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का ही ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप कैरी किया हुआ है। वहीं इस आउटफिट में अभिनेत्री का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। 

अपने लुक को पूरा करने के लिए अनीता ने बालों को कर्ल करके लूज टाई किया है,जिस पर उन्होंने फूल भी लगाए हैं। वैसे इस लुक में अनीता कयामत ढा रही हैं। वहीं उनके पति रोहित की बात करें तो इस दौरान वो भी कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं। इस दौरान रोहित सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहने दिखाई दे रहे हैं। 
1610454180 untitled 3
बताते चले अनीता हसनंदानी ने साल 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। इस कपल की लव मैरिज थी,लेकिन शादी के बाद ये दोनों स्टार अपने काम की वजह से प्रेग्नेंसी की तरफ ध्यान नहीं दे पाया था। 
1610454680 27
इसके बाद लॉकडाउन के दिनों में इस कपल ने अपने घर जल्द ही बेबी आने की खबर सुनाने वाले कई अन्य सितारों में अनीता और रोहित का नाम भी शुमार हो गया। अब यह कपल कभी भी पेरेंट्स बन सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।