अनिल कपूर का खुलासा - शादी के बाद बहुत बदल गयी है उनकी बेटी सोनम कपूर ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनिल कपूर का खुलासा – शादी के बाद बहुत बदल गयी है उनकी बेटी सोनम कपूर !

हाल ही में सोनम के पिता अनिल कपूर ने बताया की शादी के बाद उनकी बेटी काफी बदल

सोनम कपूर,आनंद अहूजा से शादी के बाद लंदन शिफ्ट हो गईं है।  हालांकि, काम के सिलसिले में वो इंडिया आती रहती हैं। सोनम लंदन और इंडिया के बीच बैलेंस बनाने में लगी हुई हैं। जब भी उनकी कोई शूटिंग नहीं होती है तो वो अपने पति संग लंदन में टाइम स्पेंड करती हैं। 
1574407468 71091160 373120510237030 6230270329582093364 n
हाल ही में सोनम के पिता अनिल कपूर ने बताया की शादी के बाद उनकी बेटी काफी बदल गयी है। अनिल कपूर का कहना है शादी के बाद सोनम पहले से कहीं ज्यादा मैच्योर हो गयी है और हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाती है। 
1574407479 2
अनिल कपूर ने ये भी कहा उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा ख़ुशी है कि सोनम खाना बनाने लगी हैं। सोनम नयी – नयी डिशेस बनाने की भी बेहद शौक़ीन होती जा रही है और एक पिता के नाते उसे कुकिंग करते देखना काफी दिलचस्प लगता है। 
1574407487 73281064 2452384774996382 5273741308266157020 n
अनिल कपूर ने कहा, ‘‘मैं आपको बता देता हूं। सोनम ने लंदन में कुकिंग शुरू कर दी है। मैंने अभी तक उसके हाथ की कोई चीज टेस्ट नहीं की है, लेकिन सुना है कि वो अच्छी कुकिंग करती हैं। मेरे और आनंद का रिश्ता ऐसा है जैसे हम दोस्त हैं।’’ 
1574407496 3
अनिल कपूर ने ये भी कहा, ‘बड़े सौभाग्य की बात है कि दिवाली के मौके पर सोनम परिवार के साथ मौजूद थी और दिवाली पार्टी में हमने मेहमानों का शानदार स्वागत किया।’ बता दें बीते साल श्रीदेवी के निधन की वजह से कपूर परिवार ने दिवाली सेलिब्रेट नहीं की थी। 
1574407502 sonam
सोनम पिछली बार फिल्म जोया फेक्टर में नजर आई थी। इससे पहले सोनम, अनिल कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। हालांकि ये दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी। 
1574407508 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।