Anil Kapoor जूझ रहे हैं इस गंभीर बीमारी से, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Anil Kapoor जूझ रहे हैं इस गंभीर बीमारी से, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। 62 साल की उम्र

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Anil Kapoor को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। 62 साल की उम्र में भी अनिल कपूर एक दम कम उम्र के दिखाई देते हैं। यही वजह से की अनिल कपूर जहां भी जाते हैं लोगों का सबसे पहला प्रश्न केवल यही होता है कि इस सदाबहार जवानी और फिटनेस का आखिर क्या राज है। वहीं इसके जवाब में अनिल कपूर का कहना होता है कि उनकी इस फिटनेस का राज हर समय खुशर रहना और किसी तरह की कोई चिंता न करना।

anil kapoor

इस बीमारी का शिकार हुए अनिल कपूर

ऐसे में उनकी सेहत से जुड़ी खबर का हाल ही में खुलासा हुआ है कि जोकि खुद अनिल कपूर ने किया है। Anil Kapoor ने बताया है कि मुझे ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधापत्थर जैसा होता जा रहा है। इस बीमारी के इलाज के लिए वह अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं।

Anil Kapoor with wife sunita

इस बीमारी को कैलाशिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है जिसकी वजह से उनकी समस्या ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसी वजह से वह बीमारी को और ज्यादा बढऩे नहीं देने की वजह से अपना जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहते हैं।

49933390 1046478708869432 774606050304668896 n

अनिल कपूर ने कहा कि लगातार फिल्मों में स्टंट करने की वजह से उनका कंधा खराब हुआ है लेकिन उनका कहना है कि आगे बढ़ते रहने के लिए खुद से स्टंट करने की जरूरत तो पड़ती है।

49907520 348095326040690 910996261377358937 n

पहली बार एक साथ नजर आएंगे अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर

Anil Kapoor के काम की बात करें तो वह 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ दिखाई देंगे।

अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काफी पहले से काम करना चाहते थे लेकिन अब वह साथ में काम करके बेहद खुश हैं। वहीं अब अनिल कपूर अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए हाल ही में द कपिल शर्मा शो में गए थे। इस दौरान अनिल कपूर के साथ राजकुमार राव,जूही चावला और सोनम कपूर भी साथ में ही थे।

50719512 339619189974415 7051419169079976333 n

टीवी अभिनेता तारुल स्वामी शादी के बंधन में बंधे, गर्लफ्रेंड ऋचा को बनाया हमसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।