कपिल के शो में कंगना रनौत ने प्रमोशन के साथ करण जौहर और रणबीर कपूर का उड़ाया जमकर मजाक

हिट टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर हर वीकेंड कोई न कोई सेलिब्रिटी अपनी फिल्म या शो

हिट टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर हर वीकेंड कोई न कोई सेलिब्रिटी अपनी फिल्म या शो के प्रोमोशन के लिए आती रहती है और इस वीकेंड शो पर पहुंची कंगना रनौत। कंगना रनौत कपिल के शो में अपने आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के प्रमोशन के लिए आयी थी। 
1563783525 kapil sharma kangana ranaut
शो में कंगना ने कपिल और उनकी टीम के साथ जमकर मस्ती की और फिल्म के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों के बारे में बात की। शो के एक सेगमेंट पर, कपिल ने कंगना से पूछा कि अगर उन्हें बॉलीवुड का प्रधान मंत्री नियुक्त किया जाता है, तो वह किसे अपने कैबिनेट का हिस्सा बनाएगी। 
1563783531 2
कंगना ने इस सवाल के जवाब में कहा की करीना कपूर खान को गृह मंत्री और अक्षय कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाना चाहेंगी। कंगना ने करीना और अक्षय की जमकर तारीफ और सराहना की। 
1563783538 3
इसके बार उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्री के तौर पर करण जौहर को चुना और करण के ऊपर कई मजाकिया कमेंट किये। उनके शो कॉफी विद करण का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा वो अपने शो में जितनी गपशप और गॉसिप करते है उस लिहाज से वो सूचना प्रसारण मंत्री के लिए उपयुक्त है। 
1563783737 6
मणिकर्णिका स्टार ने कहा, “मुझे लगता है उन्होंने खुद कहा कि उन्हें गपशप करने में मज़ा आता है, और इसके लिए उनके पास एक शो भी है, जिस पर वह खुलकर गपशप करते हैं। उस शो पर, वह खुले तौर पर लोगों से पूछते हैं कि उन्होंने कौन से रंग के अंडरवियर पहना हैं, आप उस स्थिति में पत्नी को क्या कहेंगे हैं, जहां आप किसी के बिस्तर पर पकड़े जाते हैं। 
1563783748 4
कंगना ने आगे कहा , “इसलिए, करण जौहर की तुलना में कोई भी इस मंत्रालय का प्रबंधन नहीं कर सकता है। ”जब रक्षा मंत्रालय की बात आई, तो कंगना ने रणबीर कपूर का नाम लिया और कहा कि उनके पास सीक्रेट रूप से एक पीआर टीम है जो सभी पर शिकंजा कसती है, इसलिए  वो डिफेन्स मिनिस्टर बननेके लिए सबसे काबिल है। 
1563783758 5
कंगना अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रमोशन के साथ साथ फिल्म की निर्माता एकता कपूर की खिंचाई करने में भी पीछे नहीं रही और मजाक में कहा, ” एकता कपूर भी हिली हुई है। “आपको बता दें जजमेंटल है क्या 26 जुलाई, 2019 को रिलीज़ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।