तो इस वजह से नोरा फतेही से ब्रेकअप के बाद अंगद बेदी ने की थी अचानक नेहा धूपिया से शादी,किया खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तो इस वजह से नोरा फतेही से ब्रेकअप के बाद अंगद बेदी ने की थी अचानक नेहा धूपिया से शादी,किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। यह

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। यह कपल थोड़े समय पहले एक बेटी के पैरंट्स भी बन गए हैं। अंगद-नेहा के रिलेशनशिप को कानों-कान खबर नहीं थी क्योंकि इससे पहले अंगद का नोरा फतेही के  साथ रिलेशन था।
1568714445 angad
नोरा फतेही अंगत को लेकर काफी ज्यादा सीरियस भी थी। लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ खास नहीं चल पाया और नोरा फेतही ने अंगद बेदी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। अब काफी लंबे समय के बाद अंगद बेदी ने नोरा के साथ हुए अपने ब्रेकअप को लेकर  पहली बार खुलकर बात की है। 
1568714512 neha
अंगद बेदी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नोरा के साथ अपने रिश्ते और नोकझोंक पर खुलकर बातचीत करते हुए बताया कि मेरा मानना है कि हर चीज में एक सम्मान होता है। 
1568714361 67961984 156950828702562 1280632947469504240 n
कुछ रिश्ते होते हैं जो काम करते हैं कुछ नहीं करते। आप कोशिश करते हैं कि आपका रिश्ता बना रहे। अगर ऐसा कुछ भी होता है तो लाइफ का यह एक बेहतर एक्सपीरियंस होता है और अगर ऐसा कुछ नहीं होता तो यह दुखद होता है। 
1568714636 angad bedi nora fatehi relationship bollywood entertainment dkoding
मुझे ऐसा लगता है कि जहां तक मेरे ओर नोरा से रिश्ते की बात है तो वह काफी प्यारी लड़की है जो काफी शानदार काम कर रही है। वो इस समय स्टार बनने की तरफ है और ऑडियंस भी उन्हें पसंद करती है। मुझे लगता है कि यहीं सबसे ज्यादा जरूरी भी है। मैं उन्हें लव और लक विश् करता हूं।
1568714369 70600407 787448361674468 6441613472394727094 n
आगे अगंद कहते हैं मुझे लगता है कि नोरा जिस तरह के जीवन साथी को डिजर्व करती हैं वो जल्दी ही उनकी जिंदगी में आएगा। मेरा मानना है कि सबकुछ टाइमिंग पर निर्भर करता है। यूनिवर्स मुझमें कुछ बदलाव लाना चाहता था जो हुए। ठीक इसी तरह से नोरा में भी काफी चेंजिस आए जिसने उन्हें स्टारडम दिया। 
1568714378 69336083 380973626171077 8913199864921906517 n
यह समय उनके स्टारडम का है जिसके बाद परिवार का समय आएगा। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि आप इसे चुनौती नहीं दे सकते आप इसे सिर्फ स्वीकार कर सकते हैं। हमारे रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 
1568714588 nora2 5d805a8fa9a6b
आर्टिस्ट होने के नाते से हमें एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। चुप रहने में भी सम्मान होता है। हर एक इंसान कभी न कभी मुश्किल दौर से गुजरता है यही आपको बेहतर इंसान बनाने में आपकी सहायता करता है जो काफी जरूरी है।
1568714742 nohra
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंगद बेदी अभिनेत्री सोनम कपूर स्टारर फिल्म द जोया फैक्टर में दिखाई देंगे। वहीं बात अगर नोरा फतेही की करें तो वह बॉलीवुड की फिल्मों से अपने डांस से ऑडियंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।