Sonam की ब्रैस्ट फीडिंग वीडियो पर कमेंट कर ट्रोल हुए Anand Ahuja, यूजर्स ने कहा- ये संघर्ष नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sonam की ब्रैस्ट फीडिंग वीडियो पर कमेंट कर ट्रोल हुए Anand Ahuja, यूजर्स ने कहा- ये संघर्ष नहीं

सोनम ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच बेटे का नाम का खुलासा भी

सोनम कपूर हाल ही में एक
बेटे की मां बनी हैं। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई ही
थी। पिछले महीने एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजी है। दोनों बेबी बॉय के पैरेंट्स बने
है। सोनम ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच बेटे का नाम का खुलासा
भी किया था। सोनम और आंनद ने बेटे का नाम वायु रख रखा है। प्रेग्नेंसी की वजह से
सोनम बड़े पर्दे से गायब थी। मगर अब एकबार फिर सोनम ने वापसी की पूरी तैयारी कर ली
है। सोनम ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे
हैं।

1665829223 sonam kapoor

सोनम कपूर ने काफी समय बाद काम पर वापसी की है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इसकी
एक झलक भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपने काम पर वापस
लौटने की जानकारी दी है। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा जो फैंस को खूब पसंद आ रहा
है। दरअसल शेयर किए गए वीडियो में सोनम कपूर बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर
आ रही है।

1665829263 94330946

वीडियो में सोनम मेकअप कराती दिख रही है। इसके साथ ही सोनम अपने दो महीने के बेटे
वायु को ब्रैस्ट फीडिंग भी करा रही है। सोनम ने कैप्शन में लिखा कि
अपनी टीम के साथ वास्तविक दुनिया में वापस आना,
ड्रेसअप करना और लोगों से मिलना अच्छा लगता है।
अपने घरेलू ग्राउंड पर वापस आना पसंद है। लव यू मुंबई।”

फैंस को सोनम का ये अंदाज खूब पसंद आया है। लोग कमेंट सेक्शन में इसकी जमकर
तारीफ कर रहे हैं। सोनम की वीडियो पर पति आनंद आहुजा ने भी प्यार लुटाया है। लेकिन
ट्रोल्स को आनंद का ये कमेंट पसंद नहीं आया। बस फिर क्या यूजर्स ने आनंद को कमेंट
के लिए ट्रोल कर दिया।

w8q0yAuJIpmggAAAABJRU5ErkJggg==
BwTjeTMST2+yAAAAAElFTkSuQmCC

पत्नी सोनम और बेटे वायु के वीडियो पर प्यार लुटाते हुए आनंद ने कमेंट किया कि
इसके लिए बनाया है स्टांग मम्मा। आनंद के इस कमेंट का रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने
लिखा कि, 3 लोग उसे तैयार करने में मदद कर रहे हैं और उसके मेकअप के लिए वह सिर्फ
बच्चे को पकड़ रही है और यकीन है कि एक नैनी भी होगी …. मजबूत की क्या बेवकूफी
है। मजबूत का असली मतलब समझने के लिए देखिए दूसरी मांओं का संघर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।