अपनी आत्महत्या से एक घंटे पहले कुशल पंजाबी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये भावुक कर देने वाली पोस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी आत्महत्या से एक घंटे पहले कुशल पंजाबी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये भावुक कर देने वाली पोस्ट

मशहूर टेलीविजन अभिनेता कुशाल पंजाबी की आत्महत्या पर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। महज 37 वर्ष की

मशहूर टेलीविजन अभिनेता कुशाल पंजाबी की आत्महत्या पर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। महज 37 वर्ष की उम्र में कुशल के इतने बड़े कदम पर उनके करीबी दोस्त यकीन नहीं कर पा रहे है और सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी मौत पर दुःख व्यक्त कर रहा है। 
1577437162 73398094 1464326527057888 3791848477768772351 n
बता दें आखिरी बार कुशल पंजाबी फिल्म इश्क में मरजावां में नजर आये थे। जानकारी के मुताबिक़ उनका शव बीते गुरूवार को उनके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। 
1577437171 75210500 793766857710029 5480700522330159394 n
करीबी सूरतों ने मिली रिपोर्टों के अनुसार, कुशल बीते कुछ समय से काफी डिप्रेस चल रहे थे और उसी से लड़ने के लिए एंटी डिप्रेशन गोलियां भी ले रहे थे। कुशल ने आत्महत्या से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर भी शेयर क थी। 
1577437177 15
साथ ही उन्होंने अपने बेटे की एक और तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की थी। ये तस्वीर उनके करीबियों और फैंस की आंखे नम कर रही है। जानकारी के मुताबिक कुशल ने अपनी मौत से करीब 1 घंटे पहले अपना ये आखिरी पोस्ट शेयर किया था। 
1577437183 16
दो दिन पहले, कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक सुंदर तस्वीर शेयर की थी की। उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया था। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस को एक सुसाइड नॉट भी बरामद हुआ है। 

 कुशाल पंजाबी की शादी एक यूरोपीय लड़की ऑड्रे से हुई थी और इस शादी से उनका एक बेटा भी है। वह साल 2016 में एक बेबी बॉय के पिता बने थे।फैंस और हमारी ओर ये यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले!
1577437289 52

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।