शशि कपूर के निधन पर सबसे पहले अमिताभ पहुंचे उनके घर, हर कोई हो गया भावुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शशि कपूर के निधन पर सबसे पहले अमिताभ पहुंचे उनके घर, हर कोई हो गया भावुक

NULL

शशि कपूर का निधन बॉलीवुड में बड़ी ही दुखद घटना है , जाने माने कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी अब नहीं रही। 79 साल की उम्र में शशि कपूर ने मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। अभिनेता शशि कपूर लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत काफी नाजुक बानी हुई थी। कल शाम उनके निधन के बाद बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेता-अभिनेत्री उनके घर की तरफ दौड़ पड़े। ये सभी इस महान अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 Amitabh Bachchanआपको बता दें की अभिनेता शशि कपूर अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी थे और इस बात का जिक्र कई बार अमिताभ बच्चन ने अपने लेखों में भी किया। शशि कपूर के गुज़र जाने की खबर सुनते ही सबसे पहले बच्चन परिवार ही शशो कपूर के घर पहुंचे। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर नेे कई फिल्मों में साथ काम किया है। ये खबर सुनते ही रणबीर कपूर और ऋषि कपूर भी अपनी शूटिंग छोड़ कर घर की तरफ दौड़ पड़े हैं।

Bachchan familyवहीं मुंबई में तेज़ बारिश और तूफान की संभावना के चलते एलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लेकिन फिर भी देर रात तक सितारों का ताँता शशि कपूर के घर लगा रहा ।

Shashi Kapoorअलविदा शशि कपूर । शशि कपूर के घर पहुंचे सितारे

Amitabh Bachchan79 साल में निधन, रणबीर कपूर और ऋषि कपूर शूटिंग छोड़ घर के लिए रवाना।

rani mukherjeeशशि कपूर के घर पहुंचे सितारे

aishwarya raiशशि कपूर का असल नाम बलबीर राज कपूर था और उन्होंने इंग्लिश-हिंदी दोनों भाषाओं में फिल्में की थी।

Shashi Kapoor homeपृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर को 2011 में पद्मविभूषण से भी नवाजा गया था। शशि कपूर काफी लंबे समय से बीमार थे और आज उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 5:20 मिनट पर आखिरी सांस ली।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।