अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो 'Tu Bhi Sataya Jayega' हुआ रिलीज़, वीडियो में दिखी धोखे की कहानी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का म्यूजिक वीडियो ‘Tu Bhi Sataya Jayega’ हुआ रिलीज़, वीडियो में दिखी धोखे की कहानी

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। इन दोनों को बिग बॉस के

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। इन दोनों को बिग बॉस के घर में इश्क़ लड़ाते हुए देखा गया था। दोनों एक- दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते थे। वही बिग बॉस के घर के बाहर भी इन दोनों का प्यार बरकार है। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अब इन दोनों लव बर्ड्स का नया म्यूजिक वीडियो भी रिलीज़ हो गया है। इस वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। तो बस आपका इंतज़ार खत्म हो गया है। 


 

अब दोनों का नया गाना ‘तू भी सताया जाएगा’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री दोनों के पर्सनल रिश्ते से बिल्कुल उलटी दिखाई गई है, लेकिन फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि गाने में जैस्मिन को अली गोनी की पत्नी के रूप में दिखाय गया है। ‘तू भी सताया जाएगा’ को विशाल मिश्रा ने गाया है। इसके बोल और म्यूजिक कंपोजर भी विशाल मिश्रा ही हैं। गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और बहुत कम समय में इसे करीब 22 लाख से भी ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अली गोनी की एक्टिंग को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें वो कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में जैस्मिन भसीन काफी परेशान नज़र आ रही हैं।

अली ने अपने फैंस भी इस गाने को ज्यादा से ज्यादा देखने की अपील की है। जैस्मिन ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एंट्री से गाने का टीजर शेयर किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को कितनी कामयाबी मिलती है ये तो अभी पता लगेगा, लेकिन विशाल मिश्रा की जादुई आवाज ने सबका दिल जीत लिया है। कोरोना काल में दोनों का ये गाना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ये गाना अब यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस गाने को और गाने में अली और जैस्मिन की कमाल की एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे है। ये वीडियो तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। 

1619522725 aly goni 1
बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे समय से एक- दूसरे के दोस्त हैं। हालांकि अब ये दोस्त प्यार में बदल चुकी है। वही रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों लिव-इन में रह रहे हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। फैंस भी इनसे जुडी हर अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।