Pushpa 2 की शूटिंग से पहले Allu Arjun ने निकाला फैमिली टाइम, वाइफ ने दिखाई वेकेशन की झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pushpa 2 की शूटिंग से पहले Allu Arjun ने निकाला फैमिली टाइम, वाइफ ने दिखाई वेकेशन की झलक

तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ खूब पसंद की गई। अब इस फिल्म के

साउथ सुपरस्टार अल्लू
अर्जुन
अपनी फिल्म पुष्पा के हिट होने के बाद से अक्सर
सुर्खियों में बने रहते हैं। पुष्पा द राइज के बाद फैंस अब उसके सीक्वल का बेसब्री
से इंतजार कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन इस
वक्त साउथ से लेकर उत्तर तक अपनी एक अलग जगह बना चुके है। पुष्पा द राइज में एक्टर
की दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

1657022442 1650365168 allu

इसी के साथ फैंस ने फिल्म के सीक्वल की मांग तेज कर दी। बीते दिनों खबरें आई
थी एक्टर जल्द ही इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग करने वाले है लेकिन लगता है कि
एक्टर पुष्पा 2 में बिजी होने से पहले अपने फैमली को थोड़ा टाइम देना चाहते थे।
इसी वजह से वह अपनी फैमली के साथ तंजानिया में वेकेशन मना रहे है। जिसकी झलक उनकी
वाइफ ने फैंस के साथ साझा की है।

1657022450 allu arjuns popularity made amazon prime video shift the release date of the hindi version of pushpa the rise 001

पत्नी और बच्चों संग नजर आए अल्लू

अल्लू स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता संग अपने दोनों बच्चों की
तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
स्नेहा ने जो तस्वीर शेयर की है वह सेरेनगेटी नैशनल पार्क
की है। अल्लू
, उनकी वाइफ और दोनों बच्चे सभी सफेद कपड़ों में
नजर आ रहे हैं। अपने फेवरेट पुष्पाराज फेम एक्टर की ये फैमली फोटो देख फैंस काफी
खुश हो गए और उन्हें ये फोटो काफी पसंद आई है।

फैंस कर रहे कॉमेंट

1657022274 screenshot 1

1657022279 screenshot 5

1657022283 screenshot 4

1657022288 screenshot 3

1657022294 screenshot 2

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की फैमली फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। हर
कोई इस फोटो पर अपना प्यार लुटा रहा है। वहीं अब तक इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा
लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर
ने लिखा,
नाइस फैमली। दूसरे फैन ने लिखा, हेप्पी फैमली।

लुक्स को लेकर हुए थे ट्रोल

1657022458 allu f11656294102

बीते दिनों अल्लू अर्जुन को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्टर का
लुक बेहद अलग दिखाई दे रहा था। साथ ही उनका वजन भी पहसे कई ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई
दे रहा था। जिस वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया था। इसी के
साथ कुछ फैंस का कहना था कि अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 के लिए अपना वजन बढ़ाया है।
शायद फिल्म में इस बार उनका अलग ही अवतार देखने को मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।