पहली बार Allu Arjun को मिला ये सम्मान, एक्टर ने ट्विस्ट के साथ सुनाया अपना फेमस डायलॉग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहली बार Allu Arjun को मिला ये सम्मान, एक्टर ने ट्विस्ट के साथ सुनाया अपना फेमस डायलॉग

अल्लू अर्जून को कुछ दिन पहले न्यूयार्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रेंड मार्शल के तौर पर

पिछले साल बड़े पर्दे पर
रिलीज हुई फिल्म पुष्पा- द राइज को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा
था। फिल्म में अल्लू अर्जून और रश्मिका मंदाना नजर आई थी। लोगों ने एक्टर पर जमकर
प्यार लुटाया था। अल्लू अर्जून को कुछ दिन पहले न्यूयार्क में एनुअल इंडियन डे
परेड में ग्रेंड मार्शल के तौर पर देश को रिप्रेजेंट किया था। एक्टर के इस सम्मान
फैंस भी काफी खुश थे। एक बार फिर अल्लू अर्जून को सम्मानित किया है। अल्लू अर्जू
को पहली बार उत्तरी भारत में सम्मानित किया गया है।

1665638100 allu arjun pushpa (1) one one

हाल ही में दिल्ली में एक
समारोह का आयोजन किया गया। अल्लू अर्जून को भी इस इवेंट में बुलाया गया। इस इवेंट
में अल्लू अर्जून ब्लैक फार्मल कपड़ों में काफी रॉयल नजर आ रहे थे। इवेंट की वीडियो-फोटोज
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि इस इवेंट में अल्लू अर्जून को
पहली बार उत्तरी भारत में सम्मानित किया गया। एक्टर को
इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अल्लू अर्जून ये
अवार्ड पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

1665638118 allu arjun pan india speech

एक्टर ने इस सम्मान को मिलने
के बाद कहा कि,
मैं फिल्म उद्योग
में
20 साल से काम कर रहा हूं।
मुझे दक्षिण में कई पुरस्कार मिले हैं
, यह पहली बार है जब मुझे उत्तर से कोई पुरस्कार मिला है, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास है। सिर्फ इतना ही नहीं अल्लू
ने अपनी फिल्म पुष्पा का फेमस डायलॉग भी यहां अलग और खास तरीके से सुनाया।

1665638136 allu arjun received the indian of the year award from cnn news b 1310221040

अल्लू अर्जून ने अपनी सुपरहिट डायलॉग को , ‘पुष्पा… पुष्पराज, मैं झुकेगा नहीं सालाको भी एक नया ट्विस्ट देते हुए कहा, ‘इंडियन सिनेमा… इंडिया कभी झुकेगा नहीं। वहीं, एक्टर
का अंदाज इवेंट में मौजूद सभी लोगों को खूब पसंद आया। लेकिन इसके साथ ही सोशल
मीडिया पर एक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस एक्टर के इस नए अंदाज को खूब
पसंद कर रहे हैं। 

वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू ने पुष्पा के पार्ट टू की
शूटिंग की शुरुआत कर दी है। फिल्म में रश्मिका
मंदाना और फहाद फासिल भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।