BAFTA Awards 2025 से चूकी All We Imagine As Light, ‘कॉन्क्लेव’ बनी बेस्ट फिल्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BAFTA Awards 2025 से चूकी All We Imagine As Light, ‘कॉन्क्लेव’ बनी बेस्ट फिल्म

BAFTA 2025: ‘कॉन्क्लेव’ ने मारी बाजी, ‘All We Imagine As Light’ हुई बाहर

ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2025 का परिणाम आ चुका है। 78वां पुरस्कार समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें ‘कॉन्क्लेव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कार मिला।

‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’

पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ को 2025 बाफ्टा अवार्ड्स में नॉमिनेट किया गया. कनी कुसरुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम स्टारर इस फिल्म को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज केटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन यह स्पेनिश लैंग्वेज की म्यूजिकल क्राइम ड्रामा एमिलिया पेरेज से हार गई. ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ पहले भी 82वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में जीत से चूक गई थी.

विजेता बनने वालों की लिस्ट दिखाते हैं…

  • बेस्ट फिल्म – कॉन्क्लेव (Conclave)

  • बेस्ट डायरेक्टर – ब्रेडी कॉर्बेट (Brady Corbet), द ब्रूटलिस्ट मूवी 

  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल – एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody), द ब्रूटलिस्ट मूवी

  • बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल – मिकी मैडिसन (Mikey Madison), अनोरा मूवी

  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल – किरन कल्किन (Kieran Culkin), ए रियल पेन मूवी

  • बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल – जो सलदाना (Zoe Saldana), एमिलिया पेरेज मूवी

  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – जेसी ईसेनबर्ग (Jesse Eisenberg), ए रियल पेन मूवी

  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले – पीटर स्ट्रॉघन (Peter Straughan), कॉन्क्लेव मूवी

  • बेस्ट एनीमेटेड फिल्म – वालेस और ग्रोमित: वेंजेंस मोस्ट फाउल (Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl)

  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री – सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी (Super/Man: The Christopher Reeve Story)

  • बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज – एमिलिया पेरेज (Emilia Pérez)

  • बेस्ट कास्टिंग – अनोरा (Anora) के लिए सीन बेकर और सामंथा क्वान

  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – द ब्रूटलिस्ट (The Brutalist), लोल क्रॉली

  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन – पॉल डेजवेल (Paul Tazewell), विक्ड मूवी

  • बेस्ट एडिटिंग – निक एमेरसन (Nick Emerson), कॉन्क्लेव

  • बेस्ट मेकअप एंड हेयर – द सब्स्टेंस

  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर – डेनियल ब्लूमबर्ग (Daniel Blumberg), द ब्रूटलिस्ट मूवी

  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – नाथन क्राउली और ली सेंडल्स, विक्ड मूवी

  • बेस्ट साउंड – ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2)

  • बेस्ट वीएफएक्स – ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।