ये 'हमशक्ल' शख्स करता सलमान के सारे एक्शन सीन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये ‘हमशक्ल’ शख्स करता सलमान के सारे एक्शन सीन

NULL

कहते है दुनिया में एक जैसी शकल के 7 इंसान होते है, अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो भगवान ही जाने पर ये बात हकीकत है कुछ लोग आपने देखे होंगे जिनकी शकलें किसी और शख्स से मिलती जुलती दिखाई देती है। इसी तरह कुछ लोगों की शक्ल फिल्म स्टार्स, नेताओं और बड़ी शख्सियतों से भी मिलती जुलती हो सकती है।

1 294आपने कई बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल देखे होंगे जिन्हे अक्सर लोग पहली नज़र में पहचानने की गलती कर बैठते है। आपने फ़िल्मी सितारों को कई एक्शन सीन करते हुए देखा होगा पर आपको बता दें इस प्रकार के दृश्यों में बॉडी डबल का उपयोग किया जाता है।

2 120वैसे बड़ी हस्तियों के साथ शक्ल मिलना ये कई बार फायदा का सौदा भी साबित होता है जिसमे इंसान को भले ही डुप्लीकेट के नाते ही सही पर नाम तो मिल ही जाता है, आजकल सिनेमा काफी एडवांस हो चला है तो डबल रोल का काम टेक्नोलॉजी से हो जाता है पर पुराने दौर में डबल रोल के लिए इन्ही डुप्लिकेट्स का इस्तेमाल होता था।

3 91कई खतरनाक दृश्यों में भी इन बॉडी डबल या ये कहे डुप्लिकेट्स का इस्तेमाल आम बात थी। सबसे बड़ी बात है इस तरह से इन डुप्लिकेट्स की आमदनी का अच्छा जरिया बन जाता था और शोहरत अलग से मिलती थी। आज हम आपको सलमान के हमशक्ल के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे देखकर आप पहली बार में जरूर धोखा खा सकते है।

4 66इनका नाम है ‘परवेज़ क़ाज़ी ‘, हाल ही में इन्होने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिससे लोगों के बीच इनकी खूब चर्चा की जा रही है। आपको बता दें परवेज़ क़ाज़ी फिल्म जगत में सक्रिय है और सलमान खान के अधिकतर एक्शन सीन्स को यही परफॉर्म करते है। आइये नज़र डालते है परवेज़ क़ाज़ी की कुछ तस्वीरों पर जो इस वक्त इन्स्टाग्राम पर छाई हुई है।

https://www.instagram.com/p/BWUH8kQltSI/

https://www.instagram.com/p/BWS6c_pFwj1/

ये तस्वीरें परवेज़ क़ाज़ी ने सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर जिन्दा है की शूटिंग के दौरान ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।