Anant-Radhika के Pre Wedding में डाला Alia-Ranbir ने का तड़का, सबको दिए कपल गोल्स
Girl in a jacket

Anant-Radhika के Pre Wedding में Alia-Ranbir ने डाला Glamour का तड़का, सबको दिए कपल गोल्स

Alia-Ranbir: बचपन का प्यार सबकी जिंदगी में बेहद खास होता है। हम सबके लाइफ में कभी न कभी ऐसा जरुर हुआ है कि किसी को देखने ही हम पहली नजर में ही उस शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं। सुनने और कहने में यह काफी फिल्मी लगता है। मगर बचपन का प्यार या क्रश हमें ताउम्र याद रहता है। बचपन के इस इश्क वाले लव को हम हर पल जीते हैं। मगर बात तो तब और खास बन जाती है, जब आपका बचपन का प्यार आपका जीवनसाथी बन जाए, जिस शख्स के साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहे थे वो सच हो जाए और आपको अपने सपनों का राजकुमार मिल जाए।  हांलाकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है।

HIGHLIGHTS

  • बचपन का प्यार सबकी जिंदगी में बेहद खास होता है,जिस शख्स के साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहे थे वो सच हो जाए 
  • हांलाकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रोमेंटिक लव स्टोरी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इस पावर कपल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। ये जब भी साथ नजर आते हैं तो लोगों को कपल गोल्स देते हैं, हाल में ही आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। सामने आई ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विदेश में हुए दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की हैं। दरअसल इस मेगा इवेंट में मास्करेड पार्टी रखी गई थी। इस दौरान ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी पार्टी के थीम के अनुसार सजे-धजे नजर आए थे। अब आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है और इनमें दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।

image 5521353 image 7031483 image 9851691

अनंत -राधिका  के प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया-रणबीर ने लगाया तड़का

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, ‘सनसेट क्लब’। आलिया भट्ट ने अपने हालिया पोस्ट में पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके लुक पर नजर डालें तो उन्होंने लॉन्ग गाउन कैरी किया है, जो ग्रे और ग्रीन के टोन में है। आलिया के इस फ्लोई गाउन पर सिल्वर वर्क किया गया है। एक्ट्रेस का पूरा लुक काफी क्लासी और इसे कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी, स्लीक बन और हाई हील्स कैरी की हैं। शिफॉन फिनिश वाले इस गाउन में एक ड्रैप दुप्पटा भी लगा हुआ है। इसके अलावा अगर रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने मरून वेल्वेट ब्लेजर, व्हाइट शर्ल, टक्सिडो पैंट्स और चेहरे पर मास्क लगा रखा है। एक्टर का लुक काफी फॉर्मल और क्लासी लग रहै है।

image 5816250 e1719395266889

image 475015   image 7163113

पोस्ट पर कमेंट्स आए और भी मज़ेदार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस लुक को देखने के बाद मम्मी सोनी राजदान ने कमेंट किया और लिखा कि दोनों लुक स्टनिंग है। इसके अलावा दोनों ही सितारों के फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘बेस्ट लुक’, वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘दो खूबसूरत लोग।’ इसी तरह के कई और कमेंट्स से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

image 7289893

Screenshot 5 2 Screenshot 6

image 7746396

इस दिन होगी अनंत और राधिका की शादी

वहीं बात की जाए अनंत अंबानी और राधिका मर्टेंच की शादी की तो अब बस कुछ ही दिन बसे हैं। 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्टेंच एक दूजे के हो जाएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तरह ही शादी की रस्मे भी ग्रैंड अंदाज में पूरी होंगी। शादी के कार्ड भी भेजे जा रहे हैं। नीता अंबानी हाल में ही शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंची थीं। इसके अलावा अनंत को भी अजय देवगन और काजोल के घर स्पॉट किया गया, जहां वो शादी का कार्ड देने ही गए हुए थे। ऐसे में अब शादी की तैयारियां आखिरी चरण में हैं और जोर शोर से हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।