आलिया भट्ट इतनी मंहगी सैंडल्स पहने आईं नज़र, कीमत उड़ा देंगे होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आलिया भट्ट इतनी मंहगी सैंडल्स पहने आईं नज़र, कीमत उड़ा देंगे होश

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का जितना ख्याल रखती हैं उतना ही वह अपने स्टाइल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का जितना ख्याल रखती हैं उतना ही वह अपने स्टाइल का भी ध्यान रखती हैं। आलिया के फैन्स को हमेशा उनके लुक्स बहुत पसंद आए हैं। 
1568550949 alia bhatt
आलिया अपने हैंडबैग से लेकर ड्रेसेस, फुटवियर इन सबसे फैन्स को इंप्रेस करती रहती हैं। आलिया हमेशा ही महंगे ब्रांड की चीजें कैरी करते नजर आईं हैं। आलिया भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं। 
1568551002 alia bhatt 1
डार्क पिंक कलर के आउटफिट में आलिया हाल ही में नजर आईं थी। इस दौरान आलिया ने इस ड्रेस के साथ व्हाइट एंड ट्रांसपेरेंट सैंडल्स पहने हुए थे। बता दें कि आजकल ट्रांसपेरेंट सैंडल्स बहुत चल रहे हैं। 
1568551222 alia bhatt pink
आलिया ने इटालियन ब्रांड Neous के ट्रांसपेरेंट सैंडल्स पहने थे। बता दें कि सोल और लाइनिंग इन सैंडलस को लेदर का है। खास बात तो यह है कि यह सैंडल्स अपने लुुक्स से इतनी सुर्खियों में नहीं है जितनी वह अपनी कीमत की वजह से है। बता दें कि आलिया भट्ट की इन सैंडल्स की कीमत 50000 रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। 
1568551379 alia bhatt pink 1
आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्‍त्र में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म सड़क 2 की भी आलिया शूटिंग कर रही हैं। 
1568551524 amit bramastra team
इस फिल्म को आलिया के पिता निर्देशक महेश भट्ट बना रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब आलिया अपने पिता की फिल्म में नजर आएंगी। 
1568551599 sadak 2 film
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में भी आलिया भट्ट दिखाई देंगी। आखिरी बार फिल्म कलंक में आलिया दिखाई दीं थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। 
1568551718 alia bhatt 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।