Alia Bhatt ने अपनी इस तस्वीर से चुराया फैंस का दिल, क्यूटनेस देख फ़िदा हुए सोशल मीडिया यूज़र्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Alia Bhatt ने अपनी इस तस्वीर से चुराया फैंस का दिल, क्यूटनेस देख फ़िदा हुए सोशल मीडिया यूज़र्स

अब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को क्रेजी बना दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की लाखों चाहने वाले हैं। उनकी खूबसूरती और उनकी अदाकारों को सभी पसंद करते हैं। इस बात का सबूत है उनकी कामयाब फिल्मे और उनके सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की गिनती। जो बाकी एक्ट्रेसेस के मुकाबले कही ज़्यादा है। आपको बता दें, आलिया भट्ट की फैन फोल्लोविंग काफी तगड़ी है। एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
1686827420 296995986 5662561240455687 4243244257308576498 n
इसी बीच अब उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तौहफा दिया है। अपना मदरहुड टाइम एंजॉय कर रही आलिया एक बार फिर से अपने काम पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं। इस वक़्त आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 
1686827412 280185241 415807810002443 758848841843489799 n
वहीं, अब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को क्रेजी बना दिया है। अब एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें, आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की  है। 

इन वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस मल्टी कलर का थ्रेड टॉप पहने नजर आईं। उनके इस टॉप पर कई रंग के दिल के डिजाइन बने हुए है। इस दौरान आलिया भी अपने हाथ से दिल का पोज देती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ओपन किया हुआ है, जो उनके लुक को और भी प्रीटी बना रहे है। 

1686827402 274072593 331127852257969 9151392375662692643 n
अब ये फोटोज देखकर एक्ट्रेस के फैंस एक बार फिर उनपर फ़िदा हो गए हैं। आलिया की स्माइल ने सभी का दिल चुरा लिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘यहां कोई पत्थर का दिल नहीं है… बस एक प्यार भरा है…।’ अब इन फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।