बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शादी के कुछ दिन बाद ही अपने काम में व्यस्त हो
हईं हैं। एक्ट्रेस एक के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं इसी बीच फिल्म
की शूटिंग से वक्त निकालकर आलिया दोहा में एक ज्वैलरी और घड़ी एग्जीबिशन में
पहुंची है। इस इवेंट की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान आलिया
बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
आलिया अपने हर लुक में परफेक्ट लगती है लेकिन शादी के बाद तो उनका निखार कई
गुना बढ़ गया है। एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बनी
हुई है उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है वहीं उनकी सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा
कपूर भी उनकी तारीफों के पुल बांध रही हैं।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दोहा इवेंट की कुछ खास तस्वीरें शेयर की है। फोटोज
में एक्ट्रेस व्हाइट कोट के साथ मैचिंग ट्राउजर में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को
आलिया ने ग्रीन ज्वैलरी से कंप्लीट किया था। साथ ही न्यूड मेकअप,पिंक लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा
हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों को भी उनका यह अंदाज काफी अच्छा लगा है।
इन तस्वीरों के
साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- कुछ फ्रेंच फ्राइज़ और पोहा के साथ…दोहा में एक
खूबसूरत दिन। इसी के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘DJWE 2022 का उद्घाटन करना
और बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है।’
आलिया की तारीफ करने के मामले में उनकी सास यानि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर
और ननद रिद्धिमा कपूर कभी पीछे नहीं रहते है। जब से रणबीर और आलिया की शादी हुई है
तब से नीतू और रिद्धिमा आलिया पर अपना प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है।
इस बार भी नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर आलिया की पोस्ट को शेयर उनकी खूब तारीफ की है। नीतू ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बहु की तस्वीरे के साथ ‘गॉर्जियस’ लिखा। वहीं रिद्धिमा ने अपनी भाभी की फोटो पर ‘माई गॉर्जियस गर्ल’ लिखा है।
वहीं आलिया की पोस्ट पर भी कई सेलेब्स ने उनके नए लुक की तारीफ करते हुए कॉमेंट
किए है। आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, “लवली और स्वादिष्ट” वहीं मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने कॉमेंट किया “उफ्फ सो ब्यूटीफुल।” सोशललाइट नताशा पूनावाला ने “खूबसूरत”
कमेंट किया है।
वर्कफ्रंट की बात
करें तो आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली
हैं। इसके अलावा आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देने वाली हैं। इस
फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है।