आकांशा रंजन की बर्थडे बैश में जमकर पार्टी करते दिखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, तस्वीरें हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आकांशा रंजन की बर्थडे बैश में जमकर पार्टी करते दिखे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, तस्वीरें हुई वायरल

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन के बर्थडे बैश

बॉलीवुड के सबसे मशहूर और  पसंदीदा कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। वर्क फ्रंट के अलावा दोनों को पार्टीज और इवेंट्स में भी एक साथ स्पॉट किया जाता है। 
1568798028 01
हाल ही में दोनों ने आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन के बर्थडे बैश में शिरकत की। आकांशा की इस बर्थडे पार्टी में दोनों ने देर रात तक खूब मस्ती की और अब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। 
1568798037 02
बेशक इस पार्टी की लाइम लाइट रणबीर और आलिया पर ही फोकस थी और फैंस को इस पार्टी में दोनों की तस्वीरें काफी पसंद आयी है। दोनों को एक साथ बेहद करीब देखकर यही कहा जा सकता है की दोनों एक दुसरे के लिए बने है। 
1568798043 03
आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप में होने की खबरें अब ऑफिसियल हो चुकी है पर करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों के परिवार जल्द शादी की योजना भी बना रहे है। हाल ही में रणबीर के पिता ऋषि कपूर के भारत वापसी आने पर आलिया के घर पार्टी भी रखी गयी थी। 
1568798049 04
सोशल मीडिया पर वायरल आलिया और रणबीर की तस्वीर में आदित्य सील, गुरफतेह सिंह पीरज़ादा और अनुष्का रंजन भी हैं। 
1568798058 05
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो , ब्रह्मास्त्र के अलावा, आलिया भट्ट आदित्य रॉय कपूर के साथ सड़क 2 और रणवीर सिंह के साथ फिल्म तख्त में काम कर रही है। वहीं   रणबीर फिल्म शमशेरा में संजय दत्त के साथ नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।