आलिया ने फैंस को दिखाई अपनी बेबीमून की झलक, वीडियो में झूमते दिखें रणबीर कपूर

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबीमून की झलक फैंस को दिखाई है। वीडियो में रणबीर अपनी ब्रह्मास्त्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया
भट्ट की हालिया रिलीज डार्लिंग्स की हर तरफ तारीफ हो रही है। आलिया के साथ फिल्म
के बाकी कास्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है। आलिया डार्लिंग्स के प्रमोशन में काफी
एक्टिव रही। लेकिन अब एक्ट्रेस इटली में पति रणबीर कपूर संग अपना बेबीमून एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबीमून की झलक फैंस को दिखाई है।
वीडियो में रणबीर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल
मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इटली में एन्जॉय कर रहा ब्रह्मास्त्र कपल-

Is Ranbir Kapoor, Alia Bhatt having twins? Deets inside

इटली में अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही आलिया ने
इंस्टाग्राम पर फैंस को एक झलक दिखाई है। वीडियो में आलिया तो नहीं दिखाई दे रही
लेकिन रणबीर झूमते हुए जरुर दिख रहे हैं।
इस वीडियो में रणबीर कपूर खूबसूरत वादियों के बीच एक दीवार पर बैठे नजर आ रहे
हैं। वीडियो में रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के सॉन्ग
देवा देवापर झूमते दिखाई दे रहे हैं।इस दौरान रणबीर कपूर ब्लू कलर की
शर्ट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर रणबीर के इस वीडियो को खूब
पसंद किया जा ऱहा है।

रणबीर के लिए कही
ये बात-

रणबीर का वीडियो
लोगों को जितना पसंद आ रहा है उससे कही ज्यादा लोगों को आलिया का कैप्शन भा रहा
है। दरअसल आलिया ने रणबीर के इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरी
जिंदगी की रोशनी….इटली से सामने आए रणबीर कपूर के इस सिर्फ फैन्स ही नही बल्कि
बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब प्यार लूटा रहे हैं। आलिया की ननद और मां सोनी राजदान भी
कमेंट में कपल को प्यार लुटा रहे हैं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt are getting married; wedding confirmed this  month - BusinessToday

आलिया-रणबीर ने इसी
साल अप्रैल में शादी रचाई है। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी की
न्यूज शेयर की थी। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से हुई थी।
इस फिल्म में आलिया-रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ
बच्चन, नागार्जून और मौनी राय भी अहम रोल में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।