Bigg Boss OTT 2 के विनर Elvish Yadav की तारीफों में Alia Bhatt ने बांधे पुल,एक्ट्रेस ने तारीफ में कही ये बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss OTT 2 के विनर Elvish Yadav की तारीफों में Alia Bhatt ने बांधे पुल,एक्ट्रेस ने तारीफ में कही ये बात

आलिया भट्ट अपनी फिल्म से पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दी तो वही उनकी सौतेली बहन

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है एक्ट्रेस आए दिन लाइमलाइट में रहती है।हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की है और अच्छा खासा रिस्पांस इस फिल्म को सिनेमाघरों से मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
1692254987 [image] 1460216
जहाँ आलिया भट्ट अपनी फिल्म से पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरती हुई दिखाई दी तो वही उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट बिग बॉस के घर में शानदार प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही थी।जब बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट अपनी शानदार गेम और कूल बेहेवियर के लिए जानी जाती थी ऐसे में आलिया भट्ट से उनकी बहन पूजा भट्ट को लेकर सवाल किया गया जिसपर आलिया ने कहा कि उनकी बहन शो में है उनके लिए यही बड़ी बात है।
1692254995 [image] 1976026
वहीं जब फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट से पूछा गया कि बिग बॉस में उन्हें रॉकी और रानी जैसा किरदार कौन नजर आता है? जिसपर आलिया ने रॉकी के रोल में एल्विश यादव का नाम लिया और रानी के किरदार के लिए मनीषा रानी का नाम लिया था।हाल ही में आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आस्क मी एनीथिंग का सेशन रखा था जिसमे फैंस ने एक्ट्रेस से कई सवाल किये इसी के साथ एक शख्स ने आलिया से सवाल किया कि- एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए।इसके जवाब ने आलिया ने लिखा- ”सिस्टम।” 
1692255005 alia bhatt 1692198223
इसी के साथ आलिया ने इसपर ढेर सारे हार्ट इमोजी भी बनाए।बता दें,जब एल्विश यादव घर के अंदर थे तो आलिया ने उनकी तारीफ़ में कहा था कि ‘एल्विश यादव मुझे रॉकी लगते है.. एक तो वो जैसे बात करते है.. उनका एक अंदाज, जैसे उनका सिस्टम है.. वैसे वो बोलते है.. वो मुझे बहुत पसंद है और काफी एंटरटेनिंग और फनी लगते ही।
1692255015 [image] 2950210
इसी सुपरहिट फिल्म के साथ अब आलिया जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी है।इसी के साथ एक्ट्रेस जल्द ही नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण में सीता का रोल करने वाली है और इस फिल्म में रणवीर सींग राम बने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।