आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साथ मनाया क्रिसमस,तस्वीरों में फैमिली संग दिखी खास बॉन्डिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साथ मनाया क्रिसमस,तस्वीरों में फैमिली संग दिखी खास बॉन्डिंग

हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया था।

हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया था। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए सभी लोगों से घर में ही रहकर क्रिसमस सेलिब्रेट करने को कहा गया था। इस दौरान कपूर खानदान ने भी एकजुट होकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। वैसे कपूर परिवार ज्यादातर त्योहार साथ में मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस के मौके पर सभी ने साथ में लंच किया। 
1608969508 11
वहीं इस पार्टी में सबसे बीच आलिया भट्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल आलिया एक्टर रणबीर कपूर के साथ लंच पर पहुंची। जबकि डिनर तक भी यह कपल परिवार के सदस्यों के साथ में ही था।
1608969538 12
वैसे तो काफी लंबे वक्त से आलिया और रणबीर के अफेयर की खूब चर्चा हो रही है। वहीं इस कपल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते की बात को कबूल भी किया है। खैर,अब कपूर खानदान के क्रिसमस सेलिब्रेशन में आलिया को देखकर तय है कि वह कपूर फैमिली की दुल्हनिया बनकर जाने को तैयार हैं। 
1608969388 10
हाल ही में सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सामने आई है। इन तस्वीरों को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जिसमें सैफ अली खान,तैमूर,करिश्मा कपूर,रणधीर कपूर,आदर जैन,रणबीर कपूर,तारा सुतारिया,आलिया भट्ट साहित परिवार के अन्य सदस्य भी है। 
1608969279 9
बता दें,करीना के अलावा आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह तस्वीर पोस्ट की है। डिनर पर रणबीर और आलिया का परिवार एक साथ में नजर आ रहा है । 
1608969333 untitled 5
तस्वीर में महेश भट्ट, सोनी राजदान, आलिया की बहन शाहीन भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रिद्धिमा के पति और अयान मुखर्जी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।