बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाई रहती हैं। मां बनने के बाद आलिया अक्सर ही अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करती है लेकिन इतने महीनों बाद भी आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा का फेस रिवील नहीं किया है इसी आलिया का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वो राहा को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट को अपनी ननद करीना कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया पहली बार अपनी बेटी के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा को गोद में ले रखा था और पैपराजी राहा की फोटो ना क्लिक कर ले। इसलिए उन्होंने राहा के चेहरे को अपने हाथ से कवर कर रखा था। वीडियो में आलिया और राहा के साथ करीना के बेटे तैमूर भी दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में आलिया व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। आलिया के साथ राहा की नैनी भी थीं। वीडियो में तैमूर आलिया और राहा को छोड़ने गाड़ी तक आते हैं। आलिया का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। राहा के जन्म के बाद वो पहली बार अपनी बुआ करीना कपूर के घर आईं। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने आलिया और राहा की वायरल वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ये सेलेब्रिटी लोग अपने बच्चों का चेहरा क्यों नहीं देखते ह समझ नहीं आता है। दूसरे यूजर ने कॉमेंट में लिखा, बेबी छुपाना होता है तो पेड़ा क्यों करते हो अंदर ही राखो अपने। तीसरे ने लिखा, हां भाई दिख ना जाए चेहरा। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, यह देखकर अच्छा लगा कि आप उसकी निजता बनाए रख रहे हैं।
बता दें कि आलिया ने पिछले साल 6 नंवबर को बेटी राहा को जन्म दिया था। इन दिनों बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रणबीर और आलिया पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। अपने हर इंटरव्यू में रणबीर और आलिया अपनी बेटी के बारे में बात करते हैं। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा की प्राइवेसी को मेंटेन कर रखा है। वहीं, करीना कपूर खान के बेटे तैमूर और जेह हमेशा स्पॉटलाइट में रहते हैं।