Akshay Kumar के बेेटे Aarav संग नजर आई मिस्ट्री गर्ल, जानिए दोनों के रिश्ते की सच्चाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Akshay Kumar के बेेटे Aarav संग नजर आई मिस्ट्री गर्ल, जानिए दोनों के रिश्ते की सच्चाई

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया को अक्सर एक लड़की के साथ देखा

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर वहीं स्टार कपल के बच्चे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहते हैं। अक्षय और ट्विंकल के साथ उनके बेटे आरव को बहुत कम ही स्पॉट किया जाता है। अक्षय भी कही बार ये बात बता चुके हैं कि उनके दोनों बच्चों को फिल्मों कोई इंटरेस्ट नहीं है। 
1673261985 120602073 800452254063014 2830311750277706362 n
भले ही आरव भाटिया फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहते हैं। मगर इस बार वो चर्चा का विषय बन गए है। आरव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में स्टारकिड के साथ एक लड़की नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही हर किसी की नजर आरव के साथ दिख रही उस मिस्ट्री गर्ल पर अटक गई हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर अक्षय के बेटे आरव के साथ तस्वीरों में अक्सर दिखने वाली ये लड़की कौन है और आरव के साथ उसका क्या रिश्ता है?
1673261913 244768060 403580884640751 4048681899084411092 n
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में अक्षय और ट्विंकल के लाडले आरव भाटिया के साथ बेहद ही खूबसूरत लड़की दिखाई दे रही हैं। बता दें कि आरव के साथ नजर आने वाली ये क्यूट और ब्यूटीफुल गर्ल कोई और नहीं बल्कि आरव की कजिन सिस्टर नाओमिका सरन हैं। नाओमिका ट्विंकल की छोटी बहन रिंकी खन्ना और उनके पति समीर सरन की बेटी हैं। 

आरव 20 साल के हैं और नाओमिका 18 साल की हैं। मगर नाओमिका और आरव एक दूसरे के बहुत क्लोज हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में नाओमिका ने अपने कजिन आरव के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें आरव एक इंडिगो शर्ट और एक नेकलेस में नजर आ रहे हैं, वहीं नाओमिका ने एक सफेद ड्रेस और एक लॉकेट पहना पहन रखा था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
1673261930 311176766 618657216590969 4863876558413827712 n
गौरतलब है कि दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की दो बेटिया हैं। बड़ी बेटी का नाम  ट्विंकल और छोटी बेटी का नाम रिंकी खन्ना हैं।  रिंकी ने भी अपनी पैरेंट्स और बड़ी बहन की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 1999 में आई फिल्म प्यार में कभी कभी’ से रिंकी ने डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘ये है जलवा’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।