Akshay Kumar की OMG 2 का टीज़र देख लगेंगे 440 वाल्ट के झटके, थिएटर में मचने वाला है तांडव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Akshay Kumar की OMG 2 का टीज़र देख लगेंगे 440 वाल्ट के झटके, थिएटर में मचने वाला है तांडव

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म  ‘ओह माय गॉड-2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल परदे पर काफी समय से अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप जा रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय के फैंस उनसे एक जबरदस्त कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं। बता दे की अब ऐसा प्रतिक हो रहा है की शायद फैंस की अब ये मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली हैं। क्यों की एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’  का टीज़र आज फाइनली रिलीज कर दिया गया हैं। जिस पर अब लोगों के रिएक्शंस आने भी शुरू हो गए हैं। 
1689072546 357440971 191969040203850 3256123802775154639 n
दअरसल अक्षय कुमार ने ओह माय गॉड के पहले पार्ट में श्रीकृष्ण का रूप धारण किया था। परेश रावल स्टारर पहले पार्ट को लोगों ने खूब सराहा था। जिसके बाद अब अक्षय कुमार भोले शंकर के रूप में ओह माय गॉड 2 के धमाकेदार टीजर में नजर आए। टीज़र में कई ऐसे इंट्रेस्टिंग चीजे देखने को मिल रही है जो आपके एक्साटमेंट को और भी दोगुनी कर देगी। 

1.26 मिनट के टीजर की शुरुआत होती है पंकज त्रिपाठी से। बैकग्राउंड में कहा जाता है- ‘ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करते हैं। फिर चाहे वह नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण। तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बंदों तक खींच ही लाती है।’
1689072595 whatsapp image 2023 07 11 at 3.26.35 pm
‘ओएमजी 2’ में इस बार परेश रावल दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह आस्तिक बनकर पंकज त्रिपाठी ने ली है। फिल्म में यामी गौतम का भी अहम किरदार है। वह वकील के रूप में दिखाई देंगी। हालांकि, टीजर में वह नजर नहीं आईं। वही अब टीज़र आते के साथ ही लोगों के रिएक्शंस आने भी शुरू हो गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- क्या धमेकेदार टीजर है, ये फिल्म तो पक्का ही ब्लॉकबस्टर होने वाली हैं, लगता है इसके जरिये अक्षय कुमार जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं। 
1689072608 168839079264a2cc885c45b
1689072618 whatsapp image 2023 07 11 at 3.26.35 pm (1)
1689072631 whatsapp image 2023 07 11 at 3.26.34 pm
वही एक यूजर इ कमेंट कर लिखा है की- “अक्षय कुमार की एंट्री रोंगटे खड़ा करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि वह इस परफॉर्मेंस में आग लगा देंगे, क्योंकि वह भगवान शिव के रूप में बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं। 
1689072644 357381194 153954497698065 8699837199986925408 n
वही अब इस तरह के ढेरों कमेंट कर यूजर्स लगातार टीज़र की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता की अक्षय की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म मूवी ‘ओएमजी 2’ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।