करीना कपूर को लेकर अक्षय कुमार ने दी थी सैफ अली खान को चेतावनी, कहा- ‘खतरनाक परिवार की है लड़की’

सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी से पहले कई साल डेटिंग की थी। करीना ने बताया

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 10 साल से ज्यादा वक्त गुजर गया है। सैफ अली खान भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन, करीना कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर जहां वह अपने पति और बच्चों के साथ फोटो शेयर करती हैं। वहीं, वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अपडेट भी शेयर करती हैं। करीना कपूर ने हाल ही में ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल पर डेटिंग के दिनों के कई किस्से शेयर किए हैं।
1643704351 778911 akshay kumar and twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल ट्वीक इंडिया पर दिए इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया, ‘फिल्म टैशन के दौरान मैं, सैफ और अक्षय कुमार साथ काम कर रहे थे। तभी अक्षय को अंदाज लग गया था कि मेरे और सैफ के बीच में कुछ है। 
ट्विंकल खन्ना ने करीना से पूछा कि सैफ ने इस दौरान ब्लॉन्ड विग पहनी हुई थी तो वह कैसे उससे प्यार कर बैठी। करीना ने कहा, ‘अक्षय को पता लग गया था कि हम कनेक्ट हो रहे हैं तो वह सैफ को कोने में ले गए और कहा कि इसके साथ सावधानी से पेश आना ये एक खतरनाक परिवार की खतरनाक लड़की है। मैं उन्हें जानता हूं, तू देखके रख।’ 
1643704465 akshay kumar kareena kapoor khan good newwz main
करीना कपूर आगे कहती हैं, ‘ अक्षय सैफ से कहना चाहते थे कि इससे झगड़ा मत करना। तुम गलत चक्कर में पड़ रहे हो। इस पर सैफ अली खान ने कहा, ‘नहीं मैं पता लगा लूंगा।’ टशन फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद कुछ साल तक दोनों ने डेट किया था। साल 2012 में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्त की मौजूदगी में शादी रचाई थी। साल 2016 में दोनों तैमू अली खान के पेरेंट्स बने थे। वहीं, करीना ने साल 2021 में दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।