अक्षय कुमार कृति सेनन की बहन नुपूर के दुपट्टे की वजह से एक बार फिर आए ट्रोलर्स के निशाने पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अक्षय कुमार कृति सेनन की बहन नुपूर के दुपट्टे की वजह से एक बार फिर आए ट्रोलर्स के निशाने पर

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस बार वो अपनी वजह से नहीं बल्कि कृति सेनन की बहन नुपूर के दुपट्टे की वजह से ट्रोल हो गए है। अक्षय कुमार नुपूर के साथ अपना पहला म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं। हालांकि इस वीडियो के बारे में अभी कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। 
1569322320 akshaykumar nupursanon filhaal
लेकिन अक्षय के फैंस को उनके इस पहले म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार को नुपूर के साथ हालिया तस्वीरों में देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है माजरा?
1569322553 p
इस वजह से अक्षय हुए ट्रोल… 
दरअसल वायरल हो रही इन तस्वीरों में अक्षय कुमार अपनी को-स्टार नुपूर के साथ उनके दुपट्टे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। ताकि नीचे बैठने से उनके कपड़े गंदे न हो जाएं। लेकिन अब ऐसा लगता है अक्षय कुमार का यह कुछ अटपटा सा अंदाज सोशल मीडिया की जनता को कुछ भाया नहीं इसी वजह से यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
1569321915 efdwaf uwaawwvt
एक यूज़र ने लिखा अक्षय कुमार खुद को बहुत इम्पॉर्टेंट मानते हैं इसलिए वह एक लड़की के दुपट्टा पर बैठे हैं। क्या एक लड़की को सम्मान देने का यही तरीका है? उन्हें शर्म आनी चाहिए। 
1569321514
इसके बाद लोग फिर उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ लोग यह भी कहते नजर आए। उस लड़की ने एतराज क्यों नहीं जताया। हो सकता है वह इम्पॉर्टेंस चाहती हों कि अक्षय उनके दुपट्टे पर बैठे हैं।
1569322145 432600 1
अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो

इस वीडियो की शूटिंग के वक्त नुपूर काफी सिम्पल लुक और लाइट मेकअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने वाइट और ब्लू कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें नुपूर बहुत सुंदर लग रही थी। 
1569322064 432604 5
अक्षय कुमार के इस पहले म्यूजिक वीडियो में नुपूर के साथ मशहूर पंजाबी एक्टर और सिंगर ऐमी विर्क भी दिखाई देंगे। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज में हुई है। 
1569322578 432602 3 (1)
इस म्यूजिक वीडियो  को मशहूर पंजाबी सिंगर बी प्राक गा रहे हैं। प्राक ने इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के लिए हिट गाना तेरी मिट्टी भी गा चुके हैं।
1569322480 music
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में कृति सेनन के साथ नजर आनेवाले हैं। इसके अलावा ‘गुड न्यूज़’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘लक्ष्मी बम’ में नजर आयेंगे । 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।