Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर Akshay Kumar ने दी शुभकामनाएं, शेयर किया पुराना ट्वीट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chandrayaan 3 की लॉन्चिंग पर Akshay Kumar ने दी शुभकामनाएं, शेयर किया पुराना ट्वीट

आज देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि कुछ ही घंटों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी

आज देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि कुछ ही घंटों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ‘चंद्रयान 3’ को लॉन्च करेगा। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक, इस मिशन को लेकर बेहद खुश हैं। वही जब देश की बात आती है तो कुछ सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स सबसे पहले नजर आते हैं। इन्ही सेलिब्रिटीज के लिस्ट में एक नाम अक्षय कुमार का भी शामिल हैं। जो अक्सर ही कुछ ख़ास मुद्दों पर अपनी फीलिंग शेयर करते रहते हैं। ऐसे में जब साल 2019 में जब ‘चंद्रयान 2’ का मिशन फेल हुआ था, तब अक्षय कुमार ने ‘चंद्रयान 3’ की लॉन्चिंग पर बात की थी। अब चूंकि ‘चंद्रयान 3’ लॉन्च हो रहा है तो अक्षय कुमार ने अपना पुराना ट्वीट फिर से शेयर किया है।
1689328679 318309982 827719568447311 119743172351217916 n
अक्षय कुमार ने 14 जुलाई 2023 को अपने चार साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “अब उठने का समय आ गया है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। चंद्रयान 3 के लिए एक अरब दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।” साथ ही एक्टर ने इसरो को भी टैग किया है। 
1689328704 302413766 779535170138028 5606831108679835970 n
साल 2019 में अक्षय कुमार ने ‘चंद्रयान 2’ के फेल होने पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “बिना एक्सपेरिमेंट के कोई साइंस नहीं है। कभी-कभी हम सफल होते हैं तो कभी हम सीखते हैं। इसरो प्रतिभाशाली दिमागों को सलाम। हमें गर्व और विश्वास है कि चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए रास्ता बनाएगा। हम फिर उठ खड़े होंगे।”

1689328833 263325552 127427549726748 962968628084289806 n copy
चंद्रयान 3′ 14 जुलाई 2023 को 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटासे लॉन्च होगा। मिशन के तहत विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराया जाएगा। अगर ऐसा सक्सेसफुली होता है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा। साल 2019 में इसरो के द्वारा लॉन्च हुआ ‘चंद्रयान 2’ फेल साबित हुआ था। 
1689328751 285337868 492718499269898 6620378425762806837 n
सितंबर 2019 में इसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी। कहा गया था कि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से ये मिशन फेल हुआ था। इसके अलावा ज्यादा थ्रस्ट पैदा होने और लैंडिंग साइट छोटी होने की वजह से भी ये मिशन फेल हुआ था। खैर, इस बार साइंटिस्ट पूरी तैयारी के साथ मिशन पूरा करने की प्लानिंग में लगे हुए हैं।
1689328760 299324895 181031404398445 1507497084614427608 n
बता दे की अक्षय कुमार ने हाल ही में मिशन मंगल जैसी फिल्में भी की थी। जिसमे एक्टर ने दिखया था की किस तरह से मंगल यान को अंतरिक्ष तक पहुंचाने और इसके पीछे वैज्ञानिकों की मेहनत और प्लानिंग,प्लॉटिंग सारे ही चीजों को बड़े ही गौरान्वित तरीके से पेश किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।