Sushant Singh Rajput को याद कर भर आई Akshara Singh की आंखे, कहा- 'बहुत याद करते हैं' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sushant Singh Rajput को याद कर भर आई Akshara Singh की आंखे, कहा- ‘बहुत याद करते हैं’

14 जून 2020 ऐसी तारीख जिसे शायद कभी कोई भूल नहीं पाएगा। दअरसल आज से 3 दिन पहले

14 जून 2020 ऐसी तारीख जिसे शायद कभी कोई भूल नहीं पाएगा। दअरसल आज से 3 दिन पहले आज ही के दिन सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई थी। जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया था। अचानक एक्टर की मौत की खबर ने मानो बॉलीवुड से लेकर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। ऐसे में आज एक्टर के तीसरे पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर लोगों की आंखें नम होती हुई दिख रही हैं। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेस कही जाने वाली अक्षरा सिंह भी सुशांत को याद कर भावुक हो उठी हैं। 
1686738017 95614192 155914752644284 1423550491817512445 n
दरअसल भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर शेयर की है। 

इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हम सभी आपको बहुत याद करते हैं। इस पोस्ट से ये साफ हो जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत को लोग आज भी कितना प्यार करते हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस जमकर कमेंट करते हुए सुशांत को नम आखों से याद कर रहे हैं।
1686738068 66355599 684489468656243 4785305671511568877 n
बता दे की सुशांत के मौत से पहले उनका नाम रिया चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा जाता था। जहां खबरे यह भी सामने आई थी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स मे तो यह भी कहा जाता था की सुशांत के मौत के पीछे रिया का ही हाथ था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को कई दिनों तक सलाखों के पीछे भी रहना पड़ा था। 
1686738079 347033727 527905212688788 3935643824879493370 n
हालांकि आज एक्टर के पुण्यतिथि पर रिया भी सुशांत को याद कर भावुक हो उठी हैं। साथ ही उनके याद में एक पोस्ट भी साझा कर दिया हैं। रिया चक्रवर्ती ने SSR के साथ अपना एक प्यारा थ्रोबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयक किया है। 
1686738176 rheachakraborty sushantsinghrajput 1200
क्लिप में रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों किसी अनजान जगह पर रोमांटिक वेकेशन को एंजॉय कर रहे थे। रिया ने इस  वीडियो में पिंक फ़्लॉइड का आइकॉनिक गाना ‘विश यू वेयर हियर’ भी एड किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।