यह मशहूर Actor अपनी बहू के साथ आ चूके हैं रोमांटिक फिल्म में नज़र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यह मशहूर Actor अपनी बहू के साथ आ चूके हैं रोमांटिक फिल्म में नज़र

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के Actor नागार्जुन की दीवानी पूरी दुनिया ही है। अभिनेता नागार्जुन ना सिर्फ एक जबरदस्त

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के Actor नागार्जुन की दीवानी पूरी दुनिया ही है। अभिनेता नागार्जुन ना सिर्फ एक जबरदस्त अभिनेता है बल्कि वह एक सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन भी हैं। बता दें कि नागार्जुन को अदाकारी का यह गुण विरासत में अपने पिता नागेश्वराव अक्किनेनी से मिला है।

unnamed

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं Actor नागार्जुन

4311a76c4054342201dc641e6ef7b040

Actor नागार्जुन के पिता तेलुगू सिनेमा के महानायक रह चुके हैं। एक समय ऐसा भी आया था जब इन दोनों बाप बेटों को एक साथ फिल्म में अभिनेय करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं एक ऐसी भी फिल्म आई थी जिसमें उनका पूरा परिवार जिसमें उनकी बहू और बेटे भी शामिल थे। आज हम आपको इनके परिवार के बारे में और एक नई बात बताने जा रहे हैं।

samantha ruth prabhu naga

सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे का नाम चैतन्य हैं। चैतन्य भी अपने पिता की तरह एक जबरदस्त अभिनेता हैं। चैतन्य ने साल 2017 में साउथ की मशहूर अभिनेत्री समंथा रुथ प्रभु से शादी रचाई थी। बता दें समंथा और चैतन्य की कई फिल्मों में एक साथ काम किया हुआ है।

इस फिल्म में नजर आए थे Actor नागार्जुन अपनी बहू के साथ

Nagarjun1

इन फिल्मों में से एक ऐसी फिल्म है जो इस परिवार के लिए बहुत खास रही है। दरअसल साल 2014 में मनाम नाम की एक फिल्म आई थी। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी। इस फिल्म की यह खास बात थी कि इस फिल्म में Actor नागार्जुन अपनी बहू समंथा रुथ प्रभु, बेटे नागा चैतन्य और नाग्वेश्वराव अक्किनेनी सहित पुरे परिवार के साथ नजर आए थे। मनाम फिल्म को विक्रम के. कुआर ने निर्देशित किया था जबकि इस फिल्म को खुद अक्किनेनी परिवार ने ही प्रोड्यूस किया था।

Samantha Akkineni and nagarjun 1

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कोई पहली फिल्म नहीं है जिसमें ससुर नागार्जुन और बहू समंथा रुथ प्रभु साथ नजर आए हैं। इन दोनों को इसके अलावा हॉरर कॉमेडी फिल्म राजू गाढ़ी गाढ़ी 2 में भी एक साथ देखा गया हैं।

Samantha Akkineni and nagarjun 14

इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन भी आया था। इसे इकार ने डायरेक्ट किया था। हालांकि ये फिल्म समंथा और नागा चैतन्य की शादी के बाद रिलीज हुई थी।

Actor चैतन्य और समंथा का 10 साल का चला था अफेयर

4 555 112217110942

बता दें कि समंथा और नागा चैतन्य का लव अफेयर पिछले 10 सालों से चल रहा था। ये दोनों पहली बार 2009 में ये माया चेसाव फिल्म की शूट के दौरान मिले थे। साल 2017 में इनकी सगाई हुई थी जिसके बाद बड़े ही शाही अंदाज में दोनों की शादी की गई।

करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार नागार्जुन

akkineni nagarjuna 1535446549

नागार्जुन की संपत्ति की बात करें तो वह आज करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं। उनकी आलिशान लाइफ का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनके पास करीब 40 करोड़ की कीमत वाला एक शानदार बंगला है। इसके अलावा नागार्जुन को कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी कारें हैं जिनकी कीमत लाखों से शुरू होकर करोड़ों तक जाती है।

nagarjuna 1524407683

फिल्मों में एक्टिं से पैसा कमाने के साथ-साथ वे अपने प्रोडक्शन हाउस से भी काफी नोट छापते हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि उनका स्टूडियो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। फिल्मों के अलावा उन्होंने बिजनेस में भी हाथ आजमाया हुआ हैं। वे एमएनएन रियलिटी इंटरप्राइजेज के फाउंडिंग पार्टनर हैं। एक जानकारी के मुताबिक नागार्जुन की कुल दौलत और संपत्ति की कीमत करीब 3000 करोड़ रुपए के आसपास हैं।

Akkineni Nagarjuna

नागार्जुन की निजी जिन्दगी की बात करे तो उनकी दो शादियाँ हुई हैं। पहली बीवी को तलाक देने के बाद उन्होंने अमला अक्किनेनी से शादी थी। उनका एक्ट्रेस तब्बू के साथ भी लव अफेयर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।