सामने आया अजय देवगन का सफेद दाढ़ी के साथ स्टाइलिश लुक, सेलेब्स ने बांधे तारीफों के पुल

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का नया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का नया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक्टर की डैशिंग लुक वाली नई तस्वीर सामने आयी है, जिसमें वो काफी बदले-बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। जी हां अजय देवगन का लुक अब पूरी तरह से चेंज हो गया है। इस दौरान एक्टर सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं साथ ही एक्टर ने अपने बालों को भी स्टाइलिश करवाया है।
1626511081 11
इससे पहले लॉकडाउन में अजय देवगन का दाढ़ी वाला लुक सामने आया था तब उनकी पूरी दाढ़ी सफेद लग रही थी। हालांकि तब उनकी दाढ़ी सेट नहीं थी। लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपनी दाढ़ी को सही से सेट करवाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी नया हेयरकट दिया है। अजय देवगन की दाढ़ी और बालों को स्टाइलिश लुक देने वाले कोई और नहीं बल्कि सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम हैं। आलिम ने अपने सोशल मीडिया पर अभिनेता के इस नए लुुक की तस्वीर शेयर की है।
1626510986 9
वैसे अजय देवगन अपने इस नए लुक में बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं। ऐसे में सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनकी इस लुुक की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन ने इस लुक की तारीफ की है।
1626510993 7
बता दें, अजय देवगन ने ऐसा नया लुक अपने नए प्रोजेक्ट के लिए करवाया है। रिपोर्ट्स मुताबिक  फिल्म ‘थैंक गॉड’ के लिए एक्टर इस लुक में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन इंदर कुमार कर रहे हैं। 
1626511000 8
एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट पर बात करें तो अजय देवगन की जल्द ही फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ रिलीज होनी है। ये फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इसमें अजय देवगन लीड किरदार निभाते नजर आएंगे।  
1626511060 10
 इसके अलावा   ‘रूद्र : द एज आफ डार्कनेस’ सीरीज में दिखाई देंगे। ये सीरीज ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ का आधिकारिक रिमेक है। सीरीज में अजय मूल सीरीज में जो रोल इरदीस एल्बा ने किया, वही निभाने वाले हैं। इसमें उनके साथ ईशा देओल भी नजर आएंगी। वहीं इन दोनों फिल्मों के अलावा उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘मेडे’ भी रिलीज को तैयार हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।