अजय देवगन ने कर दी वाइफ काजोल की बेइज्जती, स्टार कपल का यह वीडियो हो रहा वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अजय देवगन ने कर दी वाइफ काजोल की बेइज्जती, स्टार कपल का यह वीडियो हो रहा वायरल

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी हमेशा लोगों का दिल लूट ले जाती है। इस बीच हाल ही

बॉलीवुड में अजय
देवगन और काजोल की जोड़ी हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है। इनकी जोड़ी फैंस को काफी
पसंद है। आज के दौर में जहां रिश्ते बनते और टूटते नजर आ रहे है वहां यह कपल सभी
लोगों के लिए एक मिसाल है। दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे साथ है और आज भी जब
ये दोनों साथ नजर आते है तो इनके बीच का प्यार दुनिया को साफ दिखाई देता है।
सोशल मीडिया पर अजय देवगन और काजोल का एक वीडियो खूब देखा
जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

1658132411 kajol ajay devgn ig 1200

अजय देवगन और काजोल
दोनों भले ही एक दूसरे बहुत प्यार करते है लेकिन दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग
है।
जहां एक तरफ काजोल को
बहुत ज्यादा बोलना और मस्ती करना पसंद है। वहीं
, अजय काफी कम बोलने वाले और शांत रहना पसंद करते है और उनकी
यही आदतें उन्हें एक दूसरे के ज्यादा करीब लाती हैं।

1658132422 09ajay2

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन
और काजोल किसी इंटरव्यू में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि
काजोल लगातार बोलती ही जा रहीं हैं जबकि अजय उनके बगल में बैठे-बैठे केवल सुन रहे
हैं। सिंघम एक्टर ने इस वीडियो को फास्ट मोड में चलाया। जो दिखने में काफी फनी लग
रही है।

इसी के साथ अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, वर्ल्ड लिसनिंग डे सेलिब्रेट कर रहा
हूं आज और हर दिन।
एक्टर के इस फनी कैप्शन और
वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और इस फनी वीडियो पर फैंस भी एक के बाद एक
मजेदार कॉमेंट कर रहे है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि अजय ने काजोल की बेइज्जती
कर दी है इसलिए अब उन्हें घर में खाना तो नहीं मिलने वाला है।

1658132432 screenshot 10

1658132438 screenshot 9

1658132445 screenshot 7

1658132457 screenshot 2

1658132463 screenshot 1

1658132470 screenshot 3

1658132476 screenshot 8

1658132483 screenshot 4

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में
हैं जिनमें
गोबर‘, ‘चाणक्य‘, ‘कैथी‘, ‘थैंक गॉड‘, ‘दृष्यम 2‘, ‘साढ़े साती‘, ‘भोला‘, ‘सिंघम 3का नाम शामिल है।
वहीं काजोल भी जल्द ही अपना वेब सीरीज डेब्यू करने वाली है। फैंस भी काजोल को एक
बार फिर अभिनय करता देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।