Aishwarya Sharma हुईं बुरी तरह घायल, एक्ट्रेस को महंगा पड़ा Khatron Ke Khiladi में हिस्सा लेना! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Aishwarya Sharma हुईं बुरी तरह घायल, एक्ट्रेस को महंगा पड़ा Khatron Ke Khiladi में हिस्सा लेना!

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ शो से पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं ऐश्वर्या शर्मा अब खतरों के खिलाड़ी

स्टंट बेस्ड रियलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ को लेकर लगातार बज बना हुआ है। ये शो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। हर साल ऑडियंस इस शो में सेलिब्रिटीज को खतरनाक स्टंट करते देखने का बेसब्री से इंतज़ार करती है। वहीं, रोहित शेट्टी का ये ग्रैंड शो जल्द ही शुरू होने वाला है। अब कंटेस्टेंट्स भी शूटिंग के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं। 
1684565864 310726289 162928099678105 2564301852900656121 n
इतना ही नहीं अब शो में जीत हासिल करने के लिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी कमर भी कस ली है। आपको बता दें, इस बार शो में टीवी, फिल्मों और ओटीटी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। ऐसे में हर दिन शो लेकर नई- नई अपडेट्स मिल रही हैं। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को लेकर भी एक खबर सामने आई है। 
1684565876 288853166 592753835606340 8750629487405026911 n
रिपोर्ट्स की मानें तो, स्टंट के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गईं। जिसके बाद ऐश्वर्या शर्मा की चोटिल तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें, ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ शो से पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं ऐश्वर्या शर्मा अब खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। 
1684565910 screenshot 18
स्टंट करते हुए ऐश्वर्या घायल हो गई हैं। उन्होंने खुद अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में उनके हाथ के बैक साइड में काफी चोट दिखाई दे रही है। तस्वीर को देखकर आपको पता चलेगा कि ऐश्वर्या का पूरा हाथ चोट की वजह से नीला पड़ गया है। चोट आने के बाद एक्ट्रेस काफी उदास दिख रही हैं। 
1684565892 341593622 557443436372284 440125450224185676 n
ऐश्वर्या शर्मा की ये तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स टेंशन में आ गए। अब हर कोई उन्हें जल्द ठीक होने की दुआ दे रहा है। वहीं, अभी तो ये बस शुरुवात है आगे-आगे खतरों का लेवल भी बढ़ेगा तब एक्ट्रेस का क्या होगा ये सोचकर भी फैंस घबराए हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।