बॉलीवुड के Salman Khan केवल इंडस्ट्री में नए कलाकारों को मौका देने के लिए ही मशहूर नहीं बल्कि उन्होंने अपने साथी कलाकारों की जिंदगी में चल रही समस्याओं का भी हाल ढूढां है। वैसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहल के बारे में तो आप और हम सभी जानते ही हैं।
आज भले ही यह दोनों अपनी निजी जिंदगी यह दोनों स्टार एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। उस वक्त Salman Khan ही एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट के रिश्ते में सुलाहा कराई थी।
बताया जाता है कि जब फिल्म सुल्तान की शूटिंग चल रही थी तब Salman Khan ने विराट और अनुष्का को समझाया और दोनों के सारे मनमुटावों को दूर करवाया था। इसके बाद से ही दोनों फिर से एक साथ खुश थे और फिर शादी करने का फैसला किया।
बता दें कि अब अनुष्का शर्मा के बाद Salman Khan एक और अभिनेत्री की जिंदगी में शायद यह भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि इस एक्टे्रस का उनके बॉयफ्रेंड के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है दोनों साथ में काफी ज्यादा खुश हैं लेकिन इनकी शादी को लेकर बातें साफी नहीं हो पा रही हैं।
खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि ये अभिनेत्री जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर लेगी लेकिन अभी तक भी एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया जा रहा है।
काफी अच्छे दोस्त हैं सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि आप सोच रहे हैं हम किस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे हैं तो वह हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। जी हां प्रियंका चोपड़ा जल्द ही Salman Khan के साथ फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
सूत्रो की माने तो जब प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रही होंगी तब उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस भी भारत में ही होंगे उनके साथ। अब उम्मीद केवल यही लगाई जा रही हैं जैसे Salman Khan ने अनुष्का और विराट कोहली की शादी में बेहद अहम भूमिका निभाई थी कहीं वैसे ही प्रियंका और निक जोनस की शादी में ही सलमान अहम किरदार न निभा दें।
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों सालों से अच्छा रिश्ता साझा करते आ रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि अगर Salman Khan प्रियंका को शादी करने की सलाह देंगे तो वो मना नहीं कर पायेंगी।