श्रीदेवी के निधन के बाद अनिल कपूर के घर लगा बॉलीवुड और साउथ के सितारों का जमवाड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीदेवी के निधन के बाद अनिल कपूर के घर लगा बॉलीवुड और साउथ के सितारों का जमवाड़ा

NULL

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड के साथ पूरा देश सदमे में आ गया है। श्रीदेवी के निधन के बाद तमिल, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉॅलीवुड इंडस्ट्री के सारे ही स्टार्स उनके परिवार के लए एकजुट नजर आए हैं। ऐसा पहले कम ही देखने को मिला है जब तीनों फिल्म इंडस्ट्री के सितारे एकजुट हो जाते हैं।

2 374

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी ने तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री में हिट फिल्में दी थी। श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड और पूरे देश में उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। अनिल कपूर के घर तब से ही सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

3 318

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी अनिल कपूर के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। रजनीकांत को जैसी ही श्रीदेवी के निधन के बारे में पता चला तो वह मुंबई के लिए तभी रवाना हो गए थे।

4 270

इसके साथ ही कमल हासन भी अपने पूरे परिवार के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे। श्रीदेवी ने कमल हासन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। जैसे ही कमल हासन को श्रीदेवी के निधन के बारे में पता चला तो उन्हें काफी धक्का लगा था।

5 265

कमल हासन अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे।साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर रेखा भी श्रीदेवी के परिवार के साथ इस मुश्किल घड़ी में नजर आईं।खबर लगते ही रेखा श्रीदेवी कि बेटियों के पास पहुंच गईं।

6 235

साउथ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली जेनेलिया डिसूजा भी श्रीदेवी के निधन की खबर लगने के बाद खुद को रोक नहीं पाईं। इस दौरान अर्जुन कपूर के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा है।

10 46

फिलहाल सुबह ही अर्जुन कपूर पिता बोनी कपूर के पास रवाना हो गए है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस दौरान अनिल कपूर के घर जाते नजर आए।

8 163

शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी ने भी कपूर परिवार का दुख साझा किया। साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस दौरान खुशी कपूर और जाह्न्वी कपूर से मिलने पहुंचे।

7 206

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।