बॉलीवुड बनते और बिगड़ते रिश्तो का चलन तो बहुत आम सा हो गया है। यहाँ पल भर में बरसो से जुड़ा रिश्ता टूट जाता है तो कई बार एक ही पल में वही टूटा हुआ रिश्ता जुड़ जाता है। पति पत्नी के टूटते रिश्तो की वजह से कई बार उनके बच्चो को ऐसी चीज़ो का सामना करना पड़ता है जिससे उन पर मानसिक दबाव पड़ता है।
बोनी कपूर और दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जाह्नवी कपूर भी ऐसी ही उलझते और सुलझते रिश्तो के बिच कई सालो तक फंसी रही। जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी है। उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम ख़ुशी कपूर है। जाह्नवी कपूर को कई सालो तक ये बात नहीं पता थी की उनके पापा उनकी मम्मी श्रीदेवी से दूसरी शादी की है और पहली शादी से उनके बच्चे भी है।
बोनी कपूर ने श्री देवी से दूसरी शादी 1996 में की थी। उनकी पहली पत्नी मोना शोरे थी जिनसे उन्होंने श्रीदेवी से मिलने के बाद तलाक़ ले लिया था। मोना शोरे से बोनी कपूर को दो बच्चे है अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर। माँ से तलाक़ के बाद अर्जुन और अंशुला ने अपने पापा की दूसरी शादी को कभी नहीं अपनाया था। अर्जुन कपूर ने कभी भी पापा की दूसरी वाइफ श्री देवी को माफ़ नहीं किया और न ही पापा के दूसरी पत्नी से हुए बच्चो जाह्नवी और ख़ुशी कपूर को बहने समझा।
साल 2018 बोनी कपूर की फॅमिली के लिए सबसे बुरा साल था। श्रीदेवी की अचानक मौत ने पुरे देश को चौंका दिया था। उनकी फॅमिली फ्रेंड्स और फैंस उनकी अचानक मौक की खबर सुनकर सदमे में थे। एक तरफ जहा जाह्नवी माँ के जाने के शोक में डूबी हुई थी तो वही उन पर छोटी बहन ख़ुशी कपूर की भी ज़िम्मेदारी आ गयी थी। पापा बोनी कपूर सिंगल पेरेंटिंग कर रहे थे।
लेकिन उसी साल उनके स्टेप बरोथेर एंड सिस्टर अंशुला और अर्जुन कपूर ने दोनों बहनो को न सिर्फ सहारा दिया बल्कि माँ के जाने के दुःख को काम करने की कोशिश भी की। जाह्नवी ने इस बारे में बात करते हुए बताया था की “अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के होने से हमें सुरक्षित महसुसु होता है। हम बहुत खुश है और लकी भी। आपको अचानक पता चले की अपने बड़े दो और सिब्लिंग्स है और वो भी इतना प्यार करने वाले और जो अब एक्चुअल में प्यार दे रहे है तो मुझे लगता है इससे ज्यादा ख़ुशी की बात कुछ नहीं होती। ”
जाह्नवी ने आगे कहा ” ज़िंदगी के इतने सालो बाद अपने बड़े भाई बहन मिलना बहुत ख़ुशी की बात है। मेरे पास शब्दों की कमी है लेकिन बस यही कहूँगी की वो सब कुछ है अब हमारे लिए “। आपको बता दे की अर्जुन और अंशुला श्रीदेवी के ज़िंदा होते हुए जाह्नवी और ख़ुशी से ज्यादा नहीं मिलते है लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद चारो में काफी प्यार बना है।
जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की तैयारियों में लगी है तो वही ख़ुशी और अंशुला कपूर भी इस साल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। ख़ुशी कपूर, सुहाना खान और अगत्स्या नंदा के आर्ची फिल्म में नज़र आने वाली है तो वही अंशुला की फिल्म अभी डिस्क्लोसे नहीं हुई है।