सुशांत सिंह राजपूत के साथ ली हुई तस्वीर रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर लगाई, देखें फोटो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुशांत सिंह राजपूत के साथ ली हुई तस्वीर रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर लगाई, देखें फोटो

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज एक महीना हो चुका है। लेकिन अभी भी इस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को आज एक महीना हो चुका है। लेकिन अभी भी इस बात पर यकीं करना बेहद मुश्किल होता है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में 14 जून को सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस यह जांच कर रही है आखिर सुशांत के इस तरह सुसाइड करने के पीछे क्या वजह थीं। इस मामले में पुलिस ने अबतक 35 लोगों से पूछ्ताछ कर चुकी है।
1594721684 sushant singh rajput (2)
रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में सुशांत की मौत के बाद से बनी हुई हैं। रिया ने सुशांत की मौत के बाद पिछले एक महीने से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं साझा की। हालांकि अब उन्होंने एक महीने बाद व्हाट्सएप पर अपनी डीपी यानी डिस्पले फोटो रिया ने बदली है और आपको जानकर हैरानी होगी रिया ने सुशांत के साथ तस्वीर लगाई है। 
1594721864 sushant riya
सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अब एक महीने बाद अपने व्हाट्सएप की डीपी चेंज  की है। सुशांत के साथ रिया इस डीपी में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। सुशांत और रिया की इस तस्वीर को देखकर ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने बहुत अच्छा समय एक दूसरे के साथ बिताया है।
1594721423 riya 2
खबरों के मुताबिक, सुशांत के बांद्रा स्थित घर पर रिया उनके निधन से पहले साथ में रह रही थीं। पुलिस को जांच के दौरान रिया ने कहा था कि घर पर अकेले कुछ समय सुशांत बिताना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने रिया को अपने घर भेज दिया था। 
1594721909 riya sushant singh
मुंबई के बांद्रा में 14 जून, 2020 को  34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो पिछले 6 महीने से सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वहीं उनका इलाज मुंबई के एक डॉक्टर से चल रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।