Kush Sinha की पहली फिल्म में बहन Sonakshi Sinha के बाद इस एक्टर ने ली एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kush Sinha की पहली फिल्म में बहन Sonakshi Sinha के बाद इस एक्टर ने ली एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर

कुश सिन्हा की पहली निर्देशित फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ इस वक्त काफी चर्चा में बनी

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक कमाल की एक्ट्रेस है। सालों से सोनाक्षी इस फिल्मी दुनिया
में अपने काम और अभिनय से लोगों का दिल जीत रही है। सोनाक्षी के बाद अब उनके भाई कुश
सिन्हा भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले है। हालांकि अपनी बहन की तरह कुश
एक्टिंग के जरिए अपना फिल्मी डेब्यू नहीं कर रहे है, बल्कि बतौर डायरेक्टर अपना
डेब्यू करने जा रहे है। कुश की पहली निर्देशित फिल्म में बहन सोनाक्षी के काम
करने की खबर तो पहले ही आ चुकी थी, लेकिन अब एक और एक्टर का नाम सामने आ रहा है।

1661920694 272841308 715881166447291 5099174878640062812 n

कुश सिन्हा की
पहली निर्देशित फिल्म
निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को डायरेक्ट करके कुश सिन्हा
अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अपनी पहली ही फिल्म में कुश अपनी बहन सोनाक्षी
सिन्हा को डायरेक्ट करते नजर आने वाले है। अब इस फिल्म में बॉलीवुड के हैडसम हंक अर्जुन
रामपाल ने भी एंट्री ले ली है।

1661920709 280119301 343336681197672 2867928906592152369 n

अर्जुन रामपाल काफी
वर्सेटाइल एक्टर है। उन्होंने अपने करियर में जो भी किरदार निभाए है, उस हर एक
किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। अर्जुन रामपाल के अभिनय का हर कोई दिवाना
है। अर्जुन रामपाल फिल्म
निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने
वाले है। इस खबर से अर्जुन के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। माना जा रहा है कि इस
फिल्म में अर्जुन का किरदार काफी अलग रहने वाले है।

1661920733 202107092 531945181163041 4181464567157685340 n

कुश सिन्हा के
निर्देशन में बन रही फिल्म
निकिता रॉय एंड बुक
ऑफ डार्कनेस
एक थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमें अर्जुन रामपाल एक
धमाकेदार कैमियो रोल में नजर आने वाले है। फिल्म के बारे में अर्जुन रामपाल ने कहा
,’यह फिल्म एक एक ऐसी फिल्म
होगी
, जिस पर ध्यान दिया जाएगा
और मैं पूरी टीम को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं
, क्योंकि उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया साथ ही मैं सिन्हा
परिवार से बहुत प्यार करता हूं और कुश को इतना अच्छा काम करते हुए और सोनाक्षी को
बिल्कुल अलग अवतार में देखकर बहुत खुश हूं

Nikita Roy And The Book of Darkness | Latest Bollywood News | Top News of  Bollywood - Bollywood Hungama

बता दे कि इस फिल्म में सोनाक्षी और अर्जुन के अलावा परेश
रावल भी नजर आने वाले है। वहीं
, सोनाक्षी सिन्हा
के भाई कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है जिसकी साल
2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।