रामेश्वरम में श्रीदेवी के अस्थि विसर्जन के बाद आज कपूर परिवार पहुंचा हरिद्वार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रामेश्वरम में श्रीदेवी के अस्थि विसर्जन के बाद आज कपूर परिवार पहुंचा हरिद्वार

NULL

पिछले हफ्ते बोनी कपूर ने रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया था। इस दौरान बोनी कपूर के साथ उनकी दोनों बेटियां भी नजर आई थीं। अब खबर है कि श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए बोनी आज हरिद्वार जाएंगे। boney kapoor

विसर्जन के लिए श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर और कपूर परिवार के करीबी अमर सिंह और मनीष मल्होत्रा हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। इसके पहले अस्थियों का कुछ अंश रामेश्वरम में विसर्जित किया जा चुका है। boney kapoorकहा जा रहा है कि हरिद्वार के वीआईपी घाट पर सारा कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके लिए सारी तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई हैं।2 123

तीर्थपुरोहित पूरी तैयारी के साथ घाट पर पहुंचे हैं। घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधर, हरकी पैड़ी पर भी सुरक्षा कड़ी है। boney kapoor

कपूर परिवार यहां अपने गुरु स्वामी अवधेशानंद के सानिध्य में पूजा-अर्चना करेगा। कपूर परिवार के लोग पहले देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंच चुते हैं और सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। उन लोगों के आने के बाद सारा कार्यक्रम होगा।srideviपुरोहित जी का कहना है कि कपूर परिवार बहुत समय से हरिद्वार से जुड़ा हुआ है। परिवार के और भी लोगों को अस्थि विसर्जन यहां किया जा चुका है। पुरोहित जी के मुताबिक इस प्रक्रिया में लगभग 1 घंटे का समय लगेगा।
 boney kapoor and srideviबता दें कि बीती 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।