पंकज त्रिपाठी के बाद अब उनकी पत्नी मृदुला जमाएंगी इंडस्ट्री मे कदम, जानिए किस फिल्म से होगा डेब्यू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंकज त्रिपाठी के बाद अब उनकी पत्नी मृदुला जमाएंगी इंडस्ट्री मे कदम, जानिए किस फिल्म से होगा डेब्यू

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के साथ- साथ ओटीटी पर भी इन दिनों राज़ कर रहे है। वो जिस भी

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के साथ- साथ ओटीटी पर भी इन दिनों राज़ कर रहे है। वो जिस भी प्रोजेक्ट में नज़र आते है वो सुपरहिट ही साबित होता है। एक्टर हर रोल में बस वाहवाही लुटते है। चाहे कॉमेडी हो या इंटेंस रोल कोई भी एक्टिंग में उनका हाथ नहीं पकड़ सकता। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक है। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी थोड़ी देरी से मिली, लेकिन आज पंकज का काम बोलता है। 
1655892014 pankaj tripathi
बता दे, पंकज जल्द ही फिल्म शेरदिल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब पंकज ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के जरिए उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस खबर को सुनने के बाद पंकज के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि अब तक पंकज की पत्नी को उनके साथ इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में ही देखा गया है।
1655892029 159900315 1027094577817042 5293013980235602175 n
लेकिन अब पकंज की लेडी लव उनकी वाइफ मृदुला त्रिपाठी जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं मृदुला अपने हसबैंड पकंज त्रिपाठी के साथ फिल्म शेरदिल में नजर आने वाली हैं। पंकज ने बताया कि फिल्म में उनकी पत्नी का कैमियो है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने काम करने के लिए पैसे भी नहीं मांगे। फिल्म में मृदुला का गेस्ट रोल है और वह एक बंगाली किरदार निभाएंगी।
1655892042 123146655 385789006108185 7700965126772378314 n
पंकज ने कहा, ‘मेरी पत्नी मृदुला फिल्म शेरदिल से डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में एक सीन दिया है। डायरेक्टर सिरजीत मुखर्जी जिनका मेरी पत्नी के साथ बंगाली कनेक्शन है उन्होंने मेरी पत्नी को सेट पर बुलाया और उन्हें वादा किया कि वह उन्हें एक सीन देंगे। मेरी पत्नी ने तुरंत हां कहा क्योंकि उन्हें फिल्म में एक खूबसूरत बंगाली साड़ी पहनने का मौका मिला। ये उनके लिए बहुत ही आसान रिश्वत थी, उन्हें इसके लिए पैसे नहीं मिले।’
1655892059 275934302 1014906765794027 9159715478414578166 n
फिल्म शेरदिल की बात करें तो यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। पंकज और मृदुला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों साल 1993 में एक शादी में मिले थे। दोनों उस वक्त स्कूल में थे। दोनों ने बाद में अपने पैरेंट्स को अपने रिश्ते के बारे में बताया। इसके बाद साल 2004 में दोनों ने शादी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।