शादी के बाद खास अंदाज़ में अपना 30वां बर्थडे मनाती नज़र आई 'Alia Bhatt', 8 तस्वीरों में दिखाई सेलिब्रेशन की झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बाद खास अंदाज़ में अपना 30वां बर्थडे मनाती नज़र आई ‘Alia Bhatt’, 8 तस्वीरों में दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

बीते दिन अपना 30वां जन्मदिन मनाती आलिया भट्ट ने अब फैंस संग उनके बर्थडे की कुछ झलकियां शेयर

शादी के बाद पहली बार बॉलीवुड की गंगूबाई यानी आलिया भट्ट अपना 30वां जन्मदिन मनाती नज़र आई। आलिया ने इस साल का अपना जन्मदिन बेहद ही सादगी और अपने करीबियों के साथ ही मनाया। लेकिन इस साल आलिया के बर्थडे पर दो चीज़े बेहद ही खास थी पहले उनके हमसफ़र रणबीर कपूर और दूसरी उनकी नन्ही परी राहा कपूर दोनों के साथ ही वह पहली बार अपना जन्मदिन मना रही हैं। 
1678961833 336042684 150891987566785 2258980265852991112 n
अब आलिया ने अपने जन्मदिन से जुडी पूरी 8 तस्वीरें फैंस संग साँझा की हैं। जो बेहद ही खास और क्यूट नज़र आयी इसमें आलिया अपने ससुरालवालों और साथ ही अपने मईकेवालो दोनों ही परिवार के साथ नज़र आयी तो चलिए आप भी देखिए कपूर खानदान की बहूरानी का बर्थडे सेलिब्रेशन आखिर हुआ कैसा….?
1678961854 335739459 134337476032301 1908006786641132761 n
आमतौर पर हमने देखा हैं कि बॉलीवुड सितारे अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी या गैदरिंग रखते हैं लेकिन अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ऐसा कुछ नहीं किया बल्कि उन्होंने तो बेहद ही सादगी से अपना जन्मदिन मनाया और इस जन्मदिन को न कोई जश्न के बल्कि बेहद ही प्यार और अपने करीबियों के साथ एन्जॉय किया। 
आलिया भट्ट ने शेयर की बर्थडे पिक्स 
1678961867 335734667 3347228048860307 2607831005770695176 n
आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस को उनके 30th बर्थडे की झलकियां दिखाई। उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर पूरी 8 तस्वीरें फैंस संग साँझा की। सामने आयी तस्वीरो में पहली तस्वीर में हमने देखा कि आलिया अपने केक के सामने कुछ विश मांगती हुई नज़र आई उस समय उनकी आंखें बंद थी और फेस पर एक ग्लोइंग सी स्माइल थी। 
हस्बैंड ने दिया सरप्राइज 
1678961876 336322125 708874260975997 4131432719196879098 n
आलिया का शादी के बाद ये पहला जन्मदिन हो और उनके हैंडसम हस्बैंड उनके लिए कुछ प्लान ना करे ऐसा होना तो नामुमकिन ही हैं। तो बस अपनी लविंग वाइफ को खुश करने के लिए रणबीर उन्हें लंदन ले गए। जहा उन्होंने आलिया का ये स्पेशल डे सेलेब्रेट किया इस दौरान बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी प्यारी दुल्हनिया के साथ रोमांटिक होते हुए भी देखा गया जिसकी गवाह उनके द्वारा शेयर की गई पिक्चर्स साफ़ देती हैं। दोनों ही बॉलीवुड सेलेब्स इस डे को बड़े ही सिंपल तरीके से सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। 
आलिया भट्ट ने शेयर की बहन शाहीन की तस्वीर 
1678961929 untitled project (11)
आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे की झलकियों में बहन शाहीन भट्ट की भी एक फोटो शेयर की। वही बाकि की पिक्चर्स में आलिया मम्मा सोनी राज़दान के साथ मस्तीभरे अंदाज़ में दिखी। इस तस्वीर में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के साथ सोनी राजदान और बहन शाहीन नजर आ रही हैं। 
1678961937 335825779 537044371898519 2175447301241318208 n
हालाँकि इन सभी तस्वीरो में आलिया का पूरा परिवार उनके साथ दिखाई दिया लेकिन किसी भी फोटो में बेटी राहा को नहीं देखा जा सका, और इसी लिए फैंस लगातर इन तस्वीरो में राहा को ढूंढते हुए आलिया से उनके बारे में पूछ रहे हैं। साथ ही इनमे से किसी भी तस्वीर में आलिया की सासुमां नीतू कपूर भी नज़र नहीं आ रही हैं, जब की उनके द्वारा शेयर की गई आलिया के लिए बर्थडे पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।