मलाइका और अरबाज़ के बाद अब सोहेल खान और सीमा खान लेंगे तलाक?, 24 साल पहले भाग कर की थी शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका और अरबाज़ के बाद अब सोहेल खान और सीमा खान लेंगे तलाक?, 24 साल पहले भाग कर की थी शादी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैमिली के लिए शादी लकी नहीं है। जहां अरबाज़ की शादी टिक

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फैमिली बिखरती हुई नज़र आ रही है। ऐसा लगता है जैसे इस खान फैमिली के लिए शादी लकी नहीं है। जहां एक तरफ सलमान ने आज तक शादी नहीं की, वही उनके भाई अरबाज़ की शादी भी टिक नहीं पाई और सालो बाद अरबाज़ और मलाइका ने तलाक ले लिए। वही अब खबरे आ रही है कि सोहेल खान भी अपने भाई के नक़्शे कदम पर चल पड़े है और सोहेल और उनकी पत्नी सीमा खान का भी तलाक होने वाला है। 
1652437952 904fa3e4de248eca35755a4fc8ca439b
सोहेल और उनकी वाइफ सीमा के बीच दूरियों की खबरें लंबे वक्त से चर्चा में थीं। अब रीसेंट रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। सीमा और सोहेल को शुक्रवार को फैमिली कोर्ट में देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक की अर्जी दी है। पहले भी चर्चे थे कि दोनों अलग रह रहे हैं। सीमा के सोशल मीडिया पर भी उनके बच्चों के साथ ही तस्वीरें दिखाई देती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी कभी साथ नज़र नहीं आते। 
1652437969 article 2022513215222755347000
हैरानी कि बात तो ये है कि इनकी शादी को 24 साल हो चुके है। सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी वो भी भाग कर लव मैरिज, जिसके अब ये हाल होता दिखाई दे रहा है। सीमा और सोहेल की मुलाकात प्यार किया तो डरना क्या की शूटिंग के दौरान हुई थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। 
1652437979 seema khan sohail khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल के परिवार को इस रिश्ते से दिक्कत नहीं थी लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए राजी नहीं थी। बताया जाता है कि सोहेल और सीमा घर से भाग गए थे और दोस्तों के सामने चुपचाप शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों के परिवारवालों ने उन्हें स्वीकार कर लिया था। आपको बता दे, दोनों के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान जिनपर अब इस तलाक का बूरा असर पड़ सकता है। 
1652438001 1835912 sohail
रिपोर्ट्स की माने तो, अब दोनों ने तलाक फाइल का दिया है। दोनों उस दौरान दोस्त की तरह नजर आए। फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी अपनी कार में घर के लिए रवाना हुए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।